Home Breaking News Assam: असम के जोरहाट में सैन्य स्टेशन के पास विस्फोट की आवाज सुनी गई; फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहींं

Assam: असम के जोरहाट में सैन्य स्टेशन के पास विस्फोट की आवाज सुनी गई; फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहींं

0
Assam: असम के जोरहाट में सैन्य स्टेशन के पास विस्फोट की आवाज सुनी गई; फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहींं

[ad_1]

Assam: Sound of explosion heard near military station in Jorhat, Assam

Bomb Blast (सांकेतिक तस्वीर)
– फोटो : Social Media

विस्तार


असम के जोरहाट जिले में गुरुवार शाम करीब साढ़े सात बजे जोरहाट स्थित मिलिट्री स्टेशन के मुख्य गेट पर धमाका हुआ है। लोगों ने इस धमाके की आवाज काफी दूर तक सुनी। अभी तक किसी के हताहत की जानकारी नहीं है।

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार असम के जोरहाट जिला स्थित लिचुबारी स्थित मिलिट्री स्टेशन के मुख्य गेट के पास जोरदार धमाका हुआ।

धमाके की आवाज काफी दूर तक लोगों को सुनाई दी। घटना शाम करीब साढ़े सात बजे की बताई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक मिलिट्री स्टेशन के गेट के पास यह धमाका हुआ। इसमें किसी के हताहत की खबर नहीं है। धमाके की आवाज के बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मिलिट्री स्टेशन पहुंच गए हैं।






[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here