Home Breaking News Gaza: ‘युद्ध के बाद हमारे बिना गाजा के लिए कोई भी योजना बनाना गलतफहमी होगी’, इस्राइल को हमास प्रमुख की चेतावनी

Gaza: ‘युद्ध के बाद हमारे बिना गाजा के लिए कोई भी योजना बनाना गलतफहमी होगी’, इस्राइल को हमास प्रमुख की चेतावनी

0
Gaza: ‘युद्ध के बाद हमारे बिना गाजा के लिए कोई भी योजना बनाना गलतफहमी होगी’, इस्राइल को हमास प्रमुख की चेतावनी

[ad_1]

Hamas chief said that any plan for post war Gaza that does not involve the hamas is just a delusion

Ismail Haniyeh
– फोटो : Social Media

विस्तार


वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें



इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने स्पष्ट रूप से आतंकवाद का समर्थन करने और इसके लिए वित्तीय सहायता प्रदान करने वालों को गाजा में घुसने की अनुमति नहीं देने का बयान जारी किया था। उनके इस बयान के एक दिन बाद हमास प्रमुख इस्माइल हनिये ने फलस्तीनी संगठन को शामिल किए बिना युद्ध के बाद गाजा के लिए बनाए गए योजनाओं को भ्रम बताया है। 

इस्राइल से बातचीत के लिए तैयार है हमास

हमास प्रमुख इस्माइल हनिये ने कहा, ‘गाजा या फलस्तीन में हमास के बिना कोई भी योजना बनाना गलतफहमी होगी।’ उसने कहा कि वह युद्ध को समाप्त करने और गाजा और वेस्ट बैंक में फलस्तीनी घरों को बसाने पर बात करने के लिए तैयार है। हनिये ने बताया कि हमास बातचीत के लिए तैयार है, क्योंकि यह (बातचीत) ऐसे राजनीतिक रास्ते पर ले जा सकती है, जहां फलस्तीनी लोगों को स्वतंत्र राज्य और यरूशलम को अपनी राजधानी बनाने का अधिकार मिल सकता है।

हमास के खिलाफ इस्राइल की तरफ से जारी जंग में इस्राइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने स्पष्ट रूप से कह दिया कि अंतरराष्ट्रीय समर्थन मिले या नहीं वे हमास के खिलाफ युद्ध जारी रखने के लिए संकल्पित हैं।

बता दें कि सात अक्तूबर को हमास के आतंकियों ने इस्राइल पर हवाई हमले किए थे, जिसमें 1200 इस्राइली नागरिकों की मौत हुई थी। इस हवाई हमले का इस्राइली सुरक्षा बलों ने पलटवार किया। उन्होंने गाजा पर हमला करते हुए इसे मलवे में तबदील कर दिया। इस हमले में गाजा के स्कूलों और अस्पतालों को भारी नुकसान पहुंचा है। इस्राइल-हमास के इस युद्ध में अबतक सैनिकों समेत करीबन 20 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों में अधिकांश बच्चे और महिलाएं शामिल हैं।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here