[ad_1]
KKR Captain in IPL 2024 : इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सीजन (Indian Premier League-2024) में कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) की कप्तानी श्रेयस अय्यर संभालेंगे. 29 साल के श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) पिछले सीजन में चोट के कारण नहीं खेल पाए थे. कोलकाता फ्रेंचाइजी ने गुरुवार शाम को ये आधिकारिक ऐलान किया.
फिर संभालेंगे कप्तानी
आईपीएल के पिछले सीजन में चोट के कारण नहीं खेल पाने वाले श्रेयस अय्यर अब अगले सीजन में कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) की कमान संभालेंगे. पिछले सीजन में टीम का नेतृत्व करने वाले नीतीश राणा (Nitish Rana) को उप-कप्तान नियुक्त किया गया है. बता दें कि अय्यर पहले भी लीग में कप्तानी कर चुके हैं.
IPL में जड़ चुके हैं 19 अर्धशतक
श्रेयस ने अपने अभी तक के आईपीएल करियर में 101 मैचों में 31.55 के औसत से 2776 रन बनाए हैं, जिनमें 19 अर्धशतक शामिल हैं. वह कोई शतक इस लीग में नहीं लगा पाए हैं. उनका सर्वोच्च स्कोर 96 रन रहा है.
[ad_2]
Source link