[ad_1]

Vladimir Putin, Anna Tsareva
– फोटो : Social Media
विस्तार
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के पसंदीदा अखबार की उप-संपादक एना सारेवा की संदिग्ध तरीके से मौत हो गई। पुतिन समर्थक अखबार कोमसोमोलेस्केया प्राव्दा की उप-संपादक 35 वर्षीय एना सारेवा की मौत मॉस्को में उनके अपार्टमेंट में ही हुई। सोशल मीडिया पर दावा किया गया था कि एना की मौत से ठीक एक साल पहले अखबार के संपादक की मौत भी संदिग्ध तरीके से ही हुई थी।
हृदय गति रुकने की वजह से हुई मौत
एना के पिता ने बताया कि कुछ दिनों से संपर्क नहीं होने के कारण वह उनसे मिलने पहुंचे। घर पर पहुंचने के बाद उन्हें एना का शव मिला। उन्होंने बताया कि अपार्टमेंट में तोड़फोड़ के निशान नहीं थे और न ही हिंसक मौत का कोई संकेत मिला। एना को श्वसन संबंधी परेशानी हो गई थी और पिछले कुछ दिनों से उसे बुखार भी था। अनुमान लगाया जा रहा है कि एना की मौत हृदय गति रुकने की वजह से हुई है।
एक साल पहले अखबार के प्रधान संपादक की भी हुई थी मौत
पिछले साल एना के बॉस और पुतिन समर्थक अखबार के महानिदेशक और प्रधान संपादक 68 वर्षीय व्लादिमीर सुंगोर्किन की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुआ था। हालांकि, बाद में रिपोर्ट में डॉक्टरों ने इसे संदिग्ध मौत बताते हुए खुलासा किया कि उनकी मौत दम घुटने की वजह से हुई थी।
बता दें कि एना सारेवा को इस साल कंटेंट का इन-चार्ज बनाया गया था। कोमसोमोलेस्केया प्राव्दा वेबसाइट रूस का सबसे बड़ा न्यूज वेबसाइट है, जिसके 83.9 मिलियन से भी अधिक पाठक है।
[ad_2]
Source link