[ad_1]
संदीप रेड्डी वंगा के निर्देशन में बनी फिल्म ‘एनिमल’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा जारी है। एक दिसंबर को रिलीज हुई फिल्म ताबड़तोड़ कमाई करते हुए घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ क्लब में शामिल होने को तैयार है। इस फिल्म में रणबीर कपूर लीड रोल में नजर आए हैं। उनके अलावा फिल्म में बॉबी देओल की भी अहम भूमिका है। बेशक फिल्म में उनका किरदार थोड़ समय के लिए है, लेकिन अपने दमदार अभिनय से बॉबी छा गए हैं। अभिनेता के बड़े भैया सनी देओल ने भी उनकी ये फिल्म देख ली है और देखने के बाद बॉबी पर खूब प्यार लुटाया है।
सनी देओल ने पीटीआई से बातचीत में फिल्म को लेकर बात की। इस दौरान वे बॉबी देओल की खूब तारीफ करते नजर आए। सनी देओल ने कहा, ‘मैं बॉबी के लिए बेहद खुश हूं। मैंने फिल्म ‘एनिमल’ देखी और मुझे ये अच्छी लगी। हालांकि, कुछ ऐसी चीजें भी हैं फिल्म में जो मुझे पसंद नहीं आईं, लेकिन वे फिल्में मुझे और भी कई फिल्मों में पसंद नहीं आईं, यहां तक कि अपनी खुद की फिल्मों में भी’।
बात करें ‘एनिमल’ की तो इस फिल्म में देश के साथ-साथ विदेशों में भी ये फिल्म धमाका कर रही है। आंकड़ों के मुताबिक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म अब तक 476 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी है। इस वीकएंड तक फिल्म की कमाई 500 करोड़ रुपये पार होने की पूरी संभावना है। दुनियाभर में इस फिल्म का डंका बज रहा है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक वर्ल्डवाइड ये फिल्म अब तक 772 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी है।
हाल ही में अमर उजाला को दिए इंटरव्यू में बॉबी देओल ने भी सनी देओल की तरफ से मिली तारीफ का जिक्र किया था। उनसे जब पूछा गया कि ‘एनिमल’ को लेकर सनी देओल की प्रतिक्रिया क्या रही? तो उन्होंने बताया, ‘भैया तो बहुत खुश हैं। इतना खुश हैं मेरे लिए। जैसे ‘गदर 2’ में हम उनके लिए खुश हो रहे थे। हर दिन कलेक्शन देखते थे। रुकी नहीं रही, रुकी नहीं रही, रुकी नहीं रही। शुरू में तो हम लोगों को लगता था कि ये सपना है। लेकिन, बाद में सपना हकीकत में बदलता ही गया। और, अब मेरे साथ वैसा ही हो रहा है, तो सब बहुत खुश हैं घर में’।
[ad_2]
Source link