Home Sports देश के टॉप 5स्कूलों के पुरा छात्रों के बीच क्रिकेट टूर्नामेंट यहां शुरू

देश के टॉप 5स्कूलों के पुरा छात्रों के बीच क्रिकेट टूर्नामेंट यहां शुरू

0
देश के टॉप 5स्कूलों के पुरा छात्रों के बीच क्रिकेट टूर्नामेंट यहां शुरू

[ad_1]

दीपक पाण्डेय/इंदौर.भारत देश के 5 मशहूर बोर्डिंग स्कूलों के भूतपूर्व छात्रों के बीच होने वाला एलुमनी क्रिकेट बैश टूर्नामेंट ACB-2023 (Alumni Cricket Bash 2023) आज से इंदौर शहर में शुरू हो रहा हैं. इंदौर के डेली कॉलेज द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट की मेजबानी की गई है. 17 दिसंबर तक चलेगा यह टूर्नामेंट चलेगा. पांचों स्कूलों के भूतपूर्व छात्रों की क्रिकेट टीम टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए इंदौर पहुंच चुकी है.

देश की सबसे मशहूर द दून स्कूल देहरादून, अजमेर की मायो कॉलेज, डेली कॉलेज इंदौर, ग्वालियर की सिंधिया स्कूल एवं हिमाचल प्रदेश सनावर की लॉरेंस स्कूल के भूतपूर्व छात्रों की क्रिकेट टीमों के बीच हर साल टूर्नामेंट होता है. सभी टीमों के बीच कड़ा मुकाबला होता है. इस साल इंदौर में होने वाले तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट में भारतीय कॉमेंटेटर चारू शर्मा, फेमस न्यूज रीडर अमितोज सिंह, बॉलीवुड सिंगर मीत ब्रदर्स जेसे कई नामचीन खिलाड़ी हिस्सा लेकर अपनी स्कूल के लिए खेलेंगे.

पहले भी कर चुके है मेजबानी –

प्रिंसिपल गुरमीत बिंद्रा ने कहा कि साल 2014 से देश की बेहतरीन स्कूलों के बीच यह मैच होता आ रहा हैं. पहले चार स्कूल शामिल थे, अब 5 हो गए है. इस बार डेली कॉलेज होस्ट कर रहा है. रोटेशन में अनुसार सभी स्कूल एक-एक साल टूर्नामेंट की मेजबानी करते है. डेली कॉलेज पहले भी होस्ट कर चुका है. पूर्व छात्रों के बीच होने वाले इस मैच में 50 साल से ऊपर तक के खिलाड़ी शामिल होते है.

डिफरेंट एज ग्रुप के खिलाड़ी शामिल

डेली कॉलेज इंदौर क्रिकेट टीम के कप्तान तेजवीर सुनेजा ने बताया की यह क्रिकेट टूर्नामेंट देश की टॉप 5 स्कूल के बीच खेला जाएगा, जिसकी शुरुआत आज से हो रही है. इसमें अलग-अलग एज ग्रुप के सारे ओल्ड बॉयज शामिल होंगे है. 11 लोगों की टीम में 30 साल से नीचे 4 प्लेयर, 30 से 50 में 5 प्लेयर और 50 प्लस में 2 प्लेयर शामिल रहेंगे है. हर साल एक स्कूल यह टूर्नामेंट होस्ट करता है. पिछले साल देहरादून के दून स्कूल ने मेजबानी की थी. इस साल यह मौका इंदौर की डेली कॉलेज को मिला है. टी-20 के इंटरनेशनल फॉर्मेट में ही यहां ये मैच खेला जाता है.

Tags: Indore news, Local18, Madhya pradesh news, Sports news

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here