Home Sports ‘मेरे संन्‍यास लेने की वजह आप ही थे’,डिविलियर्स ने की भारतीय प्‍लेयर की तारीफ

‘मेरे संन्‍यास लेने की वजह आप ही थे’,डिविलियर्स ने की भारतीय प्‍लेयर की तारीफ

0
‘मेरे संन्‍यास लेने की वजह आप ही थे’,डिविलियर्स ने की भारतीय प्‍लेयर की तारीफ

[ad_1]

नई दिल्‍ली. दक्षिण अफ्रीका के धाकड़ बैटर एबी डिविलियर्स (AB de Villiers) का नाम किसी परिचय का मोहताज नहीं है. विकेट के किसी भी कोने में शॉट खेलने की क्षमता के कारण उन्‍हें ‘360 डिग्री प्‍लेयर’ का नाम दिया गया था. क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में दक्षिण अफ्रीका के लिए कई बेजोड़ पारियां खेलने वाले डिविलियर्स भारत में काफी लोकप्रिय हैं. इसकी वजह यह है कि वे लंबे अरसे तक आईपीएल में रॉयल चैंलेजर्स बेंगलोर की ओर से खेलते रहे हैं. भारतीय टीम और विराट कोहली सहित यहां के कई प्‍लेयर्स के साथ उनकी स्‍पेशल बांडिंग हैं.

हर तरह की क्रिकेट से संन्‍यास ले चुके डिविलियर्स ने हाल में मैं अपने यूट्यूब चैनल अपने शो में भारत के स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal)के गेंदबाजी कौशल की खासतौर पर सराहना की. उन्‍होंने युजी चहल के बारे में मजाकिया लहजे में कहा कि यही वह गेंदबाज है जो क्रिकेट से उनके संन्‍यास लेने की वजह बना. आरसीबी के अपने पूर्व टीममेट चहल के बारे में उन्‍होंने कहा कि 2018 में जब भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका का दौरान किया जो चहल ने खुद को उन पर ( डिविलियर्स पर) खेल कौशल में बढ़त हासिल की.वास्‍तव में यह यह भारतीय स्पिन बॉलर की चेस की स्‍टाइ‍ल में बिदाई गई चतुर बिसात ही थी जिसने उन्हें इंटरनेशनल करियर को अलविदा कहने के लिए प्रेरित किया.

वर्ल्‍डकप के दौरान ‘वार’ में उलझे वॉन और हफीज को साथ देखकर फैंस ने ली चुटकी

‘मुझे बेल्‍स की आवाज आज तक याद है’
सेंचुरियन में एक खास मैच का जिक्र करते हुए डिविलियर्स ने बताया, ‘मैं सेंचुरियन में अपने होम ग्राउंड पर खेल रहा था. मुझे अच्‍छी तरह याद है कि वहां बहुत गर्मी थी और मैं 30 के स्कोर पर बैटिंग करते हुए ही काफी थक गया था. मैंने सोचा कि मुझे कुछ आसान बाउंड्री मिल जाएंगी.हम सभी जानते हैं कि चहल बेहद चालाक हैं. वह एक चेस प्‍लेयर हैं.वह जानते थे कि मैं क्या करने की कोशिश कर रहा था और एक लाजवाब गेंद पर मुझे चकमा दे दिया. मुझे अभी भी बेल्स की आवाज याद है. इसलिए उसके लिए बहुत-बहुत शुक्रिया ‘युजी’. मेरे रिटायर होने की असली कारण आप ही थे.अब मैं आपका ‘बनी’ (खास शिकार) हूं.

ऑस्‍ट्रेलियाई स्पिनर लियोन ने इस भारतीय प्‍लेयर को बताया अपना ‘सबसे बड़ा कोच’

भारत ने 5-1 के प्रभावी अंतर से जीती थी वनडे सीरीज
डिविलियर्स के अनुसार,भारतीय टीम के इस दौरे के पहले चहल ने उन्‍हें बताया था कि यह उनका पहला दक्षिण अफ्रीका का दौरा हैं लेकिन इस सीरीज में उन्‍होंने कुलदीप यादव के साथ दक्षिण अफ्रीकी (India vs South Africa) बैटिंग लाइनअप को बुरी तरह परेशान किया.भारत ने वनडे सीरीज में दबदबा कायम रखते हुए इसे 5-1 के अंतर से जीता. इससे दक्षिण अफ्रीका का दौरा करने वाली टीमों के मन से यह बात निकल गई कि वहां के विकेट पर स्पिन गेंदबाजों के लिए मुश्किल हैं.

बता दें, आईपीएल के 184 मैचों में डिविलियर्सने 39.70 के औसत से 5162 रन बनाए जिसमें तीन शतक और 40 अर्धशतक शामिल रहे.इंटरनेशनल क्रिकेट में उन्‍होंने 116 टेस्‍ट, 228 वनडे और 78 टी20 मैच खेले. टेस्‍ट में 50.66 के औसत से 8765, वनडे में 53.50 के औसत से 9577 और टी20I में 26.12 के औसत से 1672 रन उनके नाम पर दर्ज हैं.

Tags: AB De Villiers, Yuzvendra Chahal

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here