[ad_1]
हाइलाइट्स
दीपक हूडा ने 128 गेंदों पर बनाए 180 रन
राजस्थान ने 282 का स्कोर चेज किया
फाइनल में हरियाणा से होगा मुकाबला
नई दिल्ली. विजय हजारे ट्रॉफी (Vijay Hazare Trophy) के दूसरे सेमीफाइनल में दीपक हूडा ने करिश्माई शतकीय पारी (180 रन, 128 गेंद, 19 चौके व पांच छक्के) खेली और राजस्थान को कर्नाटक (Karnataka vs Rajasthan)के खिलाफ छह विकेट की जीत दिला दी.हूडा (Deepak Hooda) ने यह पारी ऐसे समय खेली जब कर्नाटक के 282 रनों के जवाब में राजस्थान महज 23 रनों पर तीन विकेट गंवा चुका था और उसकी हार लगभग तय नजर आ रही थी. उन्होंने चौथे विकेट के लिए करण लांबा (नाबाद 73 रन) के साथ चौथे विकेट के लिए 255 रन की साझेदारी की और मैच कर्नाटक की पकड़ से पूरी तरह राजस्थान के पक्ष में ला दिया. जीत जब महज 5 रन दूर थी तब वे कृष्णप्पा गौतम की गेंद पर आउट हुए. फाइनल में राजस्थान का मुकाबला शनिवार, 16 दिसंबर को हरियाणा से होगा.
राजकोट में गुरुवार को हुए इस मैच में टॉस जीतकर कर्नाटक ने पहले बैटिंग चुनी. एक समय मयंक अग्रवाल, रविकुमार समर्थ, नितिन जोस और कृष्णन श्रिजित के रूप में टीम के चार विकेट 87 रन पर गिर गए लेकिन इसके बाद अभिनव मनोहर ने 91 और मनोज भांदगे ने 63 रन बनाकर स्थिति संभाल ली. निर्धारित 50 ओवर्स में टीम आठ विकेट पर 282 रन बनाने में सफल रही.राजस्थान के अंकित चौधरी और अजय सिंह ने दो-दो विकेट लिए.
‘मेरे संन्यास लेने की वजह आप ही थे’,डिविलियर्स ने की भारतीय प्लेयर की तारीफ
कर्नाटक के इस स्कोर के जवाब में राजस्थान ने भी तीन विकेट जल्दी गंवा दिए. दोनों ओपनर अभिजीत तोमर और राम चौहान खाता भी नहीं खोल पाए, इसके बाद महिपाल लोमरोर भी 14 बनाकर आउट हो गई. इसके बाद दीपक हूडा ने कप्तानी पारी खेली और करण लांबा के साथ जबर्दस्त साझेदारी निभाई. हूडा ने 53 गेंदों पर अर्धशतक पूरा करने के बाद गेयर बदला और महज 85 गेंदों पर शतक तक पहुंच गए.उनके शतक में 12 चौके और दो छक्के शामिल रहे.
T20I में शतक के मामले में रोहित,मैक्सी, सूर्या आगे लेकिन ‘लंबी पारी’ खेलने में यह बैटर बेजोड़
दीपक की इस पारी के सहारे राजस्थान की टीम 34.4 ओवर में 200 रन पूरे करने में साफल हो गई.आखिरकार 278 के कुल स्कोर पर दीपक की पारी का अंत हुआ. कृष्णप्पा गौतम की गेंद पर उनका कैच अभिनव मनोहर ने लपका. करण लांबा और क्रुणाल सिंह राठौर ने नाबाद रहते हुए टीम को 43.4 ओवर में जीत तक पहुंचाया.दीपक को उनकी शतकीय पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया.
.
Tags: Deepak Hooda, Vijay hazare trophy
FIRST PUBLISHED : December 15, 2023, 13:16 IST
[ad_2]
Source link