Home Sports हरियाणा की बेटी का तीरंदाजी में कमाल, डोली ने कांस्य पदक जीत किया नाम रोशन

हरियाणा की बेटी का तीरंदाजी में कमाल, डोली ने कांस्य पदक जीत किया नाम रोशन

0
हरियाणा की बेटी का तीरंदाजी में कमाल, डोली ने कांस्य पदक जीत किया नाम रोशन

[ad_1]

जितेंद्र बेनीवाल/फरीदाबाद. गुजरात में हुए 67वें नेशनल स्कूल तीरंदाजी प्रतियोगिता में डोली ने कांस्य पदक जीतकर जिले और हरियाणा का नाम रोशन किया है. डोली, जो एनबीएम कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल की 12वीं कक्षा की छात्रा हैं, ने 6 सालों से लगातार मेहनत करते हुए गुजरात से तीरंदाजी में ब्रांच मेडल जीतकर अपने क्षेत्र और प्रदेश का नाम रोशन किया है.

डोली ने बताया कि उनका आगे का लक्ष्य एशियन गेम्स में जाना है और इसके लिए वह दिन-रात मेहनत कर रही है. डोली के कोच बताते हैं कि मेहनत और लगन से डोली इस मुकाम पर पहुंची है और उनका अगला लक्ष्य एशियन गेम्स में भारत का नाम रोशन करना है. हरियाणा सरकार की खेल नीतियों के समर्थन में, डोली ने बताया कि हरियाणा सरकार हमेशा खिलाड़ियों के समर्थन में तत्पर रहती है.

ऊंचाइयों को छूने में सफल होगी
डोली के पिता ने भी खुशी व्यक्त की है और बताया कि उन्होंने बेटी को बेटे की तरह पाला है. आज बेटी ने उनका सर फक्र से ऊंचा कर दिया है, और पूरे गांव और क्षेत्र में उन्हें बेटी के नाम से जाना जा रहा है. उनका मानना ​​है कि इसी तरह की मेहनत और समर्थन से डोली और भी ऊंचाइयों को छूने में सफल होगी.

Tags: Faridabad News, Haryana news, Latest hindi news, Local18, Sports news

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here