Home World Gurupatwant Singh Pannu: खालिस्तानी आतंकी पन्नू की हत्या की साजिश के कथित आरोपी का परिवार पहुंचा SC, मामले में चेक गणराज्य ने दिया बयान

Gurupatwant Singh Pannu: खालिस्तानी आतंकी पन्नू की हत्या की साजिश के कथित आरोपी का परिवार पहुंचा SC, मामले में चेक गणराज्य ने दिया बयान

0
Gurupatwant Singh Pannu: खालिस्तानी आतंकी पन्नू की हत्या की साजिश के कथित आरोपी का परिवार पहुंचा SC, मामले में चेक गणराज्य ने दिया बयान

[ad_1]

Gurpatwant Singh Pannu assasination plot news: अमेरिका में कथित तौर पर खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पुन्नू की हत्या की साजिश रचने के आरोपी निखिल गुप्ता के परिवार ने सुप्रीम कोर्ट (SC) में याचिका दायर करते हुए उसे रिहा कराने की मांग की है. सर्वोच्च अदालत में अर्जी दायर कर निखिल के परिवार ने चेक गणराज्य की जेल से उसे रिहा करने के लिए भारत सरकार के हस्तक्षेप की अपील की गई है. निखिल के परिवार का कहना है कि निखिल गुप्ता को चेक गणराज्य में अवैध तरीके से हिरासत में लिया गया है.

बेटे को मजबूर किया जा रहा: परिजन

निखिल गुप्ता के परिजनों ने कहा, उसे अमेरिका में प्रत्यपित किया जाना है. चेक हिरासत में उसे धार्मिक मान्यताओं के विरुद्ध मांसाहारी भोजन खाने के लिए मज़बूर किया किया जा रहा है. ऐसे में कोर्ट को फौरन सरकार को निर्देश देने चाहिए.

चार जनवरी को अगली सुनवाई

SC में सुनवाई 4 जनवरी तक के लिए सुनवाई टल गई है. कोर्ट ने आज निखिल  गुप्ता के परिजनों की ओर से दायर याचिका पर कोई आदेश पास नहीं किया. अदालत ने कहा, ‘ये बहुत संजीदा मसला है. सरकार को देखना है कि इसमे किस हद तक दखल देना है. याचिकाकर्ता की ओर से पेश वकील ने मांग की कि कोर्ट सरकार की ओर से हो रहे प्रयास पर स्टेटस रिपोर्ट तलब कर ले.

निखिल गुप्ता मामले पर चेक चेक गणराज्य का बयान

चेक गणराज्य के न्याय मंत्रालय ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि अमेरिका के अनुरोध पर निखिल गुप्ता को चेक गणराज्य में अस्थायी हिरासत में लिया गया है. अमेरिका ने प्रत्यर्पण के लिए अनुरोध किया था. अगस्त 2023 में अमेरिका ने हत्या की साजिश रचने से जुड़े एक अपराधिक मामले के लिए गुप्ता के प्रत्यर्पण का अनुरोध किया था. शुरुआती जांच के बाद, प्राग की कोर्ट ने प्रत्यर्पण को याचिका को सही ठहराया. चेक अदालतों के निर्णय भी सार्वजनिक रूप से ऑनलाइन उपलब्ध नहीं हैं.

क्या है पूरा मामला?

खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की अमेरिका में कथित हत्या की साजिश का मामला अब और गहाराता जा रहा है. ऐसे आरोपों को लेकर कनाडा के बाद अब अमेरिका ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए अमेरिका में रह रहे भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता को अपने देश में पन्नू के मर्डर की साजिश रचने का आरोपी बताया है. अमेरिकी न्याय विभाग यानी DOJ ने पन्नू का नाम न लेते हुए बयान जारी किया है कि निखिल गुप्ता ही भारतीय अधिकारियों के इशारे पर उसे मारने की साजिश को अंजाम देने में लगा था. 

निखिल गुप्ता पर आरोप है कि उसने पन्नू को मारने के लिए हिटमैन को हायर किया. इस हिटमैन के नाम का भी अमेरिका ने खुलासा नहीं किया है. इसके साथ ही DoJ ने कहा है कि निखिल भारतीय एजेंसी के अधिकारी “CC-1” से निर्देश ले रहा था. अमेरिका ने CC-1 के नाम का खुलासा न करते हुए कहा है कि यह भारतीय सरकारी एजेंसी का कर्मचारी है. CC-1 के बारे में अमेरिका का कहना है कि वह भारत के केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में सेवा दे चुका है. CC-1 ने भारत से हत्या की साजिश का निर्देशन किया. अमेरिका में हत्या की साजिश रचने के लिए कथित तौर पर गुप्ता को हायर किया.

.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here