Home World Imran Khan Pakistan: पाकिस्तान में टाले जा सकते हैं आम चुनाव, इमरान खान सबसे बड़ी वजह!

Imran Khan Pakistan: पाकिस्तान में टाले जा सकते हैं आम चुनाव, इमरान खान सबसे बड़ी वजह!

0
Imran Khan Pakistan: पाकिस्तान में टाले जा सकते हैं आम चुनाव, इमरान खान सबसे बड़ी वजह!

[ad_1]

पाकिस्तान में 8 फरवरी को चुनाव तय है लेकिन इसके टलने के आसार बढ़ गए हैं. रैली और चुनाव प्रचार बेहद कम होने से इसकी आशंका बढ़ती जा रही है. आपको जानकर ताज्जुब होगा कि सबसे बड़ी वजह जेल में बंद इमरान खान की बढ़ती लोकप्रियता को बताया जा रहा है. 2024 में होन वाले आम चुनाव में पीएमएल-एन यानी नवाज शरीफ की पार्टी और जरदारी की पार्टी पीपीपी भी मैदान में है. 

एक सर्वे ने बढ़ाई धुकधुकी

एक दिन पहले बिलावल को पीएम कैंडिडेट और उनके पिता आसिफ अली जरदारी को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया था. नवाज शरीफ एक बार फिर प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं लेकिन गैलप पाकिस्तान के सर्वे ने नेताओं की नींद उड़ा दी है. इसमें पता चला है कि जेल में होने के बाद भी पूर्व पीएम इमरान खान की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है. उनकी अप्रूवल रेटिंग 60 प्रतिशत से ज्यादा है. 

बलूचिस्तान और खैबर की बिगड़ती कानून-व्यवस्था को देखते हुए सत्ताधारी पार्टी को अभी चुनाव कराने में जोखिम ज्यादा दिख रहा है. कई प्रभावशाली नेताओं ने मांग करना शुरू कर दिया है कि इस हालात में चुनाव नहीं कराए जा सकते, इसलिए कम से कम एक महीने के लिए तारीख आगे बढ़ा दी जाए. हालांकि पाकिस्तान में समय पर चुनाव नहीं हो पाते हैं तो उसे विदेश से मिलने वाली वित्तीय मदद में थोड़ी मुश्किल हो सकती है.  

.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here