[ad_1]
नई दिल्ली.सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका (India vs South Africa)को 106 रनों के बड़े अंतर से हराकर तीन टी20I मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर रखने में सफलता हासिल की है.सीरीज का पहला मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था. जोहानिसबर्ग में गुरुवार को खेले गए इस मुकाबले में सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav)और कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) भारत के लिए टॉप परफॉर्मर साबित हुए. सूर्या ने जहां महज 56 गेंदों पर सात चौकों और आठ छक्कों की मदद से टी20I में अपना चौथा शतक बनाते हुए रोहित शर्मा और ग्लेन मैक्सवेल की उपलब्धि की बराबरी की, वहीं कुलदीप ने अपने बर्थडे को यादगार बनाते हुए 2.5 ओवर में केवल 17 रन देकर पांच विकेट झटके.
यह चाइनामैन कुलदीप की धारदार गेंदबाजी का ही कमाल था कि भारत के 201 रन के स्कोर के जवाब में दक्षिण अफ्रीकी टीम ने घुटने टेक दिए और 13.5 ओवर में केवल 95 पर ढेर हो गई.खास बात यह रही कि गुरुवार, 14 दिसंबर को ही कुलदीप का बर्थडे था और उन्होंने इस मौके पर खुद को ‘पांच विकेट’का तोहफा दिया.
वर्ल्डकप के दौरान ‘वार’ में उलझे वॉन और हफीज को साथ देखकर फैंस ने ली चुटकी
भुवी के बाद टी20Iमें 5 विकेट लेने वाले भारत के दूसरे बॉलर
इस प्रदर्शन के साथ ही रिस्ट स्पिनर कुलदीप टी20 इंटरनेशनल में 5 या इससे अधिक विकेट लेने वाले भारत के दूसरे बॉलर बन गए हैं.उन्होंने भुवनेश्वर कुमार के रिकॉर्ड की बराबरी की है जिन्होंने वर्ष 2018 में दक्षिण अफ्रीका और 2022 में अफगानिस्तान के खिलाफ पारी में पांच विकेट हासिल किए थे.कुलदीप की बात करें तो वे गुरुवार के मैच के पहले वर्ष 2018 में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में पांच विकेट हासिल कर चुके हैं.
टी20I में पारी में दो बार 5 या इससे अधिक विकेट लेने वाले बॉलर: जाकिर तकवी (स्वीडन), आमिर कलीम (ओमान), ध्रुव कुमार मैसुरिया (बोत्सवाना), इमरान ताहिर (दक्षिण अफ्रीका), अजंता मेंडिस (श्रीलंका), एस्टन एगर (ऑस्ट्रेलिया), दिनेश नाडकर्णी (युगांडा), उमर गुल (पाकिस्तान),राशिद खान (अफगानिस्तान),लसिथ मलिंगा (श्रीलंका), भुवनेश्वर कुमार (भारत), टिम साउदी (न्यूजीलैंड), शाकिब अल हसन (बांग्लादेश)और कुलदीप यादव (भारत).
.
Tags: India vs South Africa, Kuldeep Yadav
FIRST PUBLISHED : December 15, 2023, 12:06 IST
[ad_2]
Source link