Home Sports Ind W vs Eng W: इंग्लैंड 136 रन पर ढेर, भारत ने बनाई 478 रन की बढ़त

Ind W vs Eng W: इंग्लैंड 136 रन पर ढेर, भारत ने बनाई 478 रन की बढ़त

0
Ind W vs Eng W: इंग्लैंड 136 रन पर ढेर, भारत ने बनाई 478 रन की बढ़त

[ad_1]

नवी मुंबई. भारत की महिला टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ एक मात्र टेस्ट मैच में जबरदस्त खेल दिखाते हुए बड़ी बढ़त हासिल कर ली है. दीप्ति शर्मा के ऑलराउंडर प्रदर्शन से टीम इंडिया ने मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर ली. अभी दो दिन का खेल बचा है और दूसरी पारी में अब तक 478 रन की बढ़त बनाने के बाद भारत के पास घरेलू सरजमीं पर पहली बार इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट जीतने का मौका है.

दीप्ति ने भारतीय टीम की पहली पारी में 113 गेंद में 67 रन बनाकर टीम के स्कोर को 428 रन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाने के बाद अपनी शानदार फिरकी से इंग्लैंड की बल्लेबाजी क्रम को झकझोर दिया. उन्होंने 5.3 ओवर में चार मेडन और सात रन देकर पांच विकेट चटकाये जिससे इंग्लैंड की पहली पारी महज 136 रन पर सिमट गई.

इंग्लैंड की टीम एक समय तीन विकेट पर 108 रन बनाकर अच्छी स्थिति में थी लेकिन इसके बाद दीप्ति के कहर से उसकी पारी सस्ते में निपट गई. टीम ने 10 रन के अंदर आखिरी छह विकेट गंवा दिए. स्नेह राणा ने 25 रन देकर दो जबकि रेणुका सिंह और पूजा वस्त्राकर ने एक-एक विकेट चटकाए.

भारत ने पहली पारी में 292 रन की बड़ी बढ़त लेने के बाद इंग्लैंड को फालोऑन करने की जगह दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टीम ने दिन का खेल खत्म होने तक अपनी दूसरी पारी में छह विकेट पर 186 रन बना लिए. उसकी कुल बढ़त 478 रन की हो गयी और अभी चार विकेट शेष है. स्टंप्स के समय कप्तान हरमनप्रीत कौर 44 और हरफनमौला वस्त्राकर 17 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. दोनों ने सातवें विकेट के लिए अब तक 53 रन की साझेदारी कर ली है.

Tags: Deepti Sharma, India vs Engalnd

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here