Home Breaking News Security Breach: कौन है ललित झा? जिसने रची संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने की साजिश; इसके पीछे का मकसद भी जानिए

Security Breach: कौन है ललित झा? जिसने रची संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने की साजिश; इसके पीछे का मकसद भी जानिए

0
Security Breach: कौन है ललित झा? जिसने रची संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने की साजिश; इसके पीछे का मकसद भी जानिए

[ad_1]

Who Is Lalit Jha The Mastermind Behind Parliament Security Breach Know all about it

Parliament Security Breach
– फोटो : Amar Ujala

विस्तार


संसद की सुरक्षा में सेंध के मामले का मास्टरमाइंड ललित झा गुरुवार रात पकड़ा गया। उसने खुद ही दिल्ली पुलिस के सामने समर्पण कर दिया। अब उससे पूछातछ की जा रही है। दरअसल, ललित घटना के बाद से ही फरार चल रहा था। पुलिस ने ललित को मुख्य साजिशकर्ता बताया था। उसकी तलाश में पुलिस राजस्थान समेत कई जगह छापेमारी कर रही थी। इससे पहले  पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन ललित के बारे में कहीं कोई सुराग नहीं मिल पा रहा था।

बिहार का रहने वाला

ललित बिहार का रहने वाला है और कोलकाता में शिक्षक के तौर पर काम करता था। सभी आरोपियों पर आतंकवाद विरोधी कानून यूएपीए और भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने बताया कि ललित स्वतंत्रता सेनानी शहीद भगत सिंह से प्रेरित था। उसने कथित तौर पर संसद के बाहर हुए उपद्रव का वीडियो शूट किया और एक एनजीओ को सौंप दिया।

ललित एक एनजीओ का महासचिव भी

कुछ रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि एनजीओ नीलाक्ष आइच की ओर से संचालित किया जाता है। ललित इस एनजीओ का महासचिव है। बताया जा रहा है कि उसने यह वीडिया इसलिए भेजे ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि वे सुरक्षित हैं।






[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here