Home World Ukraine News: भरी मीटिंग में नेता ने फोड़ डाले तीन ग्रेनेड, मची चीख-पुकार; वीडियो देख दहल जाएगा दिल

Ukraine News: भरी मीटिंग में नेता ने फोड़ डाले तीन ग्रेनेड, मची चीख-पुकार; वीडियो देख दहल जाएगा दिल

0
Ukraine News: भरी मीटिंग में नेता ने फोड़ डाले तीन ग्रेनेड, मची चीख-पुकार; वीडियो देख दहल जाएगा दिल

[ad_1]

Blast in Ukraine: यूक्रेन से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है. यहां एक शख्स ने ग्राम परिषद की बैठक में ग्रेनेड फेंक दिया. मामला शुक्रवार का है जहां यूक्रेन के एक ग्राम पार्षद ने मीटिंग में बैठे लोगों पर बम से हमला कर दिया. इस घटना में एक शख्स की मौत हो गई और 26 लोगों के घायल होने की खबर है. मामला दोपहर करीब 11.00 बजे का है. यह पूरी वारदात कैमरे में कैद हो गई.

बिल्डिंग में ग्रेनेड से हमला

यूक्रेनी मीडिया एजेंसी इंटरफैक्स की मानें तो मामला जकारपटिया में केरेत्स्की ग्राम परिषद का है और ग्रेनेड से हमला करने वाला शख्स ग्राम परिषद का ही डिप्टी है. स्थानीय पुलिस ने अपने फेसबुक पेज पर यह जानकारी दी कि उन्हें घटना की जानकरी 11.37 हुई और शिकायतकर्ता ने बताया कि मुकाचेवो जिले के केरेत्स्की काउंसिल की बिल्डिंग में ग्रेनेड से हमला किया गया है.

वीडियो देख दहल जाएगा दिल

पुलिस ने बताया कि इस हादसे में मरने वाले का नाम फ्यूज है जिसमें से 6 की हालात गंभीर बनी हुई है. ग्रेनेड अटैक की पूरी घटना हॉल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि अटैक करने वाला शख्स किनारे खड़ा है और बाद में वो जेब से एक के बाद एक तीन ग्रेनेड निकालता है. इसके बाद उसने बम को एक्टिवेट करके जमीन पर फेंक दिया. पहला ग्रेनेड जमीन पर गिरते ही वहीं भयानक ब्लास्ट हुआ और अफरा-तफरी मच गई. ब्लास्ट की वजह से पास में रखे टेबल के चिथड़े उड़ गए. उसके बाद हॉल के अंदर लोग जान बचाने के लिए जमीन की लेट गए लेकिन फिर भी धमाका बेहद जोरदार था जिसके वजह से 26 लोग बुरी तरह से घायल हो गए. वीडियो देख आप भी दहशत में आ जाएंगे. फिलहाल घायलों का उपचार कराया जा रहा है.

.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here