[ad_1]
मौसम विभाग के मुताबिक, पंजाब के गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और एसएएस नगर जिले धुंध से प्रभावित रहेंगे। पंजाब में गुरुवार को दिन के तापमान में 0.3 डिग्री की कमी दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान में 0.8 डिग्री की वृद्धि देखने को मिली। मौसम विभाग के मुताबिक घनी धुंध के लगातार पड़ने के कारण आने वाले दिनों में तापमान और गिर सकता है।
#WATCH | Punjab: Dense fog blanketed Amritsar this morning; people were seen sitting by the bonfire in a bid to keep themselves warm as the coldwave conditions persist.
(Visuals shot at 7:25 am) pic.twitter.com/tmcFm8DyaV
— ANI (@ANI) December 15, 2023
पहाड़ों में ठंड को लेकर अलर्ट
उत्तराखंड में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक पर्वतीय जिलों में ठंड रहने की संभावना जताई है। 14 और 15 दिसंबर को पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं पाला गिरने की संभावना को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान सुबह और रात में ठंड ज्यादा रहेगी।
#WATCH | Uttar Pradesh: Coldwave and fog grip Prayagraj district.
(Visuals shot at 7:30 am) pic.twitter.com/iTuyWZYx2H
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) December 15, 2023
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश भर में 18 दिसंबर तक मौसम शुष्क तो रहेगा, लेकिन शीतलहर के चलते पहाड़ से लेकर मैदान तक सुबह-शाम के समय ठंड सताएगी। इसके अलावा दोनों समय के तापमान में गिरावट भी देखने को मिलेगी। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की ऊंची चोिटयों पर लगातार बर्फबारी से बृहस्पतिवार को भी शीतलहर का प्रकोप जारी रहा। दिन में धूप खिलने से हल्की राहत रही, लेकिन सुबह और शाम की गलन भरी ठंड से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा।
[ad_2]
Source link