[ad_1]

विकसित भारत संकल्प यात्रा।
– फोटो : एएनआई
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को तेलंगाना, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और मिजोरम में विकसित भारत संकल्प यात्रा को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान उन्होंने विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बातचीत भी की।
यात्रा पहले अन्य राज्यों में शुरू हुई थी। चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण पांच राज्यों में इसको शुरू करने में देरी हुई। पीएम मोदी ने सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने वाले विभिन्न राज्यों के लाभार्थियों से भी बातचीत की।
ऐसे ही एक लाभार्थी से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि देश की ‘आत्मनिर्भर’ महिलाएं न केवल अपना भरण-पोषण कर रही हैं, बल्कि दूसरों के लिए भी वरदान बन रही हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ऐसे प्रतिबद्ध और कड़ी मेहनत करने वाले लोगों के लिए लगातार काम कर रही है।
[ad_2]
Source link