Home Sports 1 मैच खेलकर ही बाहर हुई युवा बैटर बाहर, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना संदिग्ध

1 मैच खेलकर ही बाहर हुई युवा बैटर बाहर, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना संदिग्ध

0
1 मैच खेलकर ही बाहर हुई युवा बैटर बाहर, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना संदिग्ध

[ad_1]

नवी मुंबई. इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय महिला टीम ने रिकॉर्ड जीत हासिल की. इस मुकाबले में मिडिल ऑर्डर बैटर शुभा सतीश ने टेस्ट डेब्यू किया और पहली ही पारी में शानदार पारी खेल डाली. 24 साल की इस खिलाड़ी को चोट के कारण इंग्लैंड के खिलाफ चल रहे एकमात्र महिला टेस्ट क्रिकेट मैच से बाहर होना पड़ा. अब अगले सप्ताह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले टेस्ट मैच में खेलना भी संदिग्ध है.

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एकमात्र टेस्ट मैच 21 से 24 दिसंबर के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए चार दिवसीय टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल शुरू होने से पहले बताया कि इस मैच से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाली शुभा सतीश वर्तमान मुकाबले में आगे नहीं खेल पाएंगी.

बीसीसीआई ने बयान ने कहा, ‘‘शुभा सतीश ने उंगली टूट जाने के कारण दूसरी पारी में बल्लेबाजी नहीं की तथा वह भारत और इंग्लैंड के बीच चल रहे वर्तमान टेस्ट मैच में आगे नहीं खेल पाएंगी.’’ बीसीसीआई ने यह नहीं बताया कि इस बल्लेबाज को कब और कैसे चोट लगी. शुभा सतीश ने शुक्रवार को दूसरे दिन के खेल से पहले ‘वार्म अप’ किया था. यह 24 वर्षीय बल्लेबाज हालांकि उस दिन मैदान पर नहीं उतरी थी. शुभा सतीश ने भारत की पहली पारी में सर्वाधिक 69 रन बनाए थे.

भारतीय टीम ही बड़ी जीत
इंग्लैंड के खिलाफ भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शुभा सतीश, जेमिमा रोड्रिगेज, यस्तिका भाटिया और दीप्ति शर्मा की फिफ्टी के दम पर 428 रन का विशाल स्कोर बनाया था. भारतीय टीम के पहली पारी के जवाब में इंग्लैंड महज 131 रन ही बना पाया. दीप्ति शर्मा ने महज 7 रन देकर इस पारी में 5 विकेट झटके. दूसरी पारी भारत ने 6 विकेट पर 186 रन बनाकर घोषित की और इंग्लैंड के सामने 479 रन का विशाल लक्ष्य रखा. इंग्लिश टीम दूसरी पारी में महज 131 रन पर ढेर हो गई और भारत को 347 रन की ऐतिहासिक जीत मिली.

Tags: India vs Engalnd

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here