Home Sports IND vs ENG Womens Test Match: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड को 347 रन से धोया, दर्ज की टेस्ट इतिहास की सबसे बड़ी जीत

IND vs ENG Womens Test Match: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड को 347 रन से धोया, दर्ज की टेस्ट इतिहास की सबसे बड़ी जीत

0
IND vs ENG Womens Test Match: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड को 347 रन से धोया, दर्ज की टेस्ट इतिहास की सबसे बड़ी जीत

[ad_1]

India records biggest win in women’s test history: भारतीय महिला क्रिकेट टीम और इंग्लैंड महिला टीम के बीच मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में एकमात्र टेस्ट मैच खेला गया. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारत ने इंग्लैंड को 347 रनों से बड़े अंतर से हरा दिया. मेजबान टीम ने इंग्लैंड को जीत के लिए 479 रनों का लक्ष्य दिया था. इसके जवाब में इंग्लैंड के सभी बल्लेबाज 131 रनों पर ही पवेलियन लौट गए. पहली पारी में भी इंग्लैंड की टीम मात्र 136 रनों पर ही ऑलआउट  हो गई थी. इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय महिलाओं ने पहली बार अपने घर में टेस्ट मैच जीता है.

दीप्ति शर्मा को मिला ‘POTM’

इस मैच में टीम इंडिया की ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने दोनों ही पारियों में कमाल का प्रदर्शन हुए 87 रन बनाए और 9 विकेट भी झटके. इस मैच विनिंग प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए दीप्ति शर्मा ने 67 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. इस पारी में उनके बल्ले से 10 चौके और 1 छक्का भी निकला. वहीं, गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 5 विकेट हॉल अपने नाम किया. दूसरी पारी में भी वह 4 विकेट लेने में कामयाब रहीं. वहीं, बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 20 रन बनाए थे.

एक पारी के बराबर स्कोर भी नहीं बना सके इंग्लैंड के 20 बल्लेबाज

इंग्लैंड के 20 बल्लेबाज टीम इंडिया के द्वारा बनाए गए पहली पारी में 428 रन के बराबर भी स्कोर नहीं बना सके. इसका मतलब यह कि इंग्लैंड की दोनों पारियों का स्कोर जोड़कर भी भारत की पहली पारी में बनाए गए रनों जितना नहीं था. इंग्लैंड की पहली पारी 136 रन पर सिमट गई थी. वहीं, दूसरी पारी में इंग्लैंड की टीम 131 रनों पर ही ढेर हो गई. इंग्लैंड की नेट सीवर ब्रंट इस मैच में टीम के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाली बल्लेबाज रहीं. उन्होंने कुल 59 रन बनाए.(पहली पारी- 59 रन, दूसरी पारी-0 रन)

भारत के चार बल्लेबाजों ने जड़े अर्धशतक

टीम इंडिया के लिए इस मैच में चार बल्लेबाजों ने फिफ्टी जड़ीं. यह चारों अर्धशतक पहली पारी में आए. टीम इंडिया के लिए डेब्यू कर रहे दो बल्लेबाजों ने फिफ्टी ठोकी. शुभा सतीश ने 69 रन(13 चौके) बनाए जोकि पहली पारी के सर्वाधिक स्कोर भी रहा. वहीं, जेमिमा रोड्रिग्स ने भी 68 रनों(11 चौके) की पारी खेली. कप्तान हरमनप्रीत कौर 49 रन बनाकर आउट हुईं. यास्तिका भाटिया के बल्ले से 66 रन की शानदार पारी देखने को मिली. उन्होंने 10 चौके और 1 छक्का लगाया. इतनी की बॉउंड्री के साथ दीप्ति शर्मा ने 67 रनों की पारी खेली. इन प्लेयर्स के दम पर भारत पहली पारी में 428 रन का बड़ा स्कोर सेट कर पाया था.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here