[ad_1]
हाइलाइट्स
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला वनडे 17 दिसंबर को होगा.
दोनों टीमों के बीच टी20 सीरीज टाई हो गई थी.
नई दिल्ली. भारत और साउथ अफ्रीका (IND vs SA) के बीच टी20 सीरीज का खेल बारिश ने बिगाड़ दिया था. पहला मुकाबला बारिश के चलते रद्द हो गया, जिसके बाद बाकी 2 मैच में दोनों टीमों ने 1-1 जीत दर्ज की और सीरीज टाई हो गई. वहीं, अब 17 दिसंबर से दोनों टीमें वनडे सीरीज का आगाज करने उतरेंगी. लेकिन पहले ही मुकाबले पर संकट के बादल छाए नजर आ रहे हैं. एक्यूवेदर के मुताबिक 17 दिसंबर को 56 प्रतिशत बादल छाए रहेंगे.
भारत और साउथ अफ्रीका बीच पहला वनडे मैच जोहंसबर्ग में खेला जाएगा. इसी मैदान पर टीम इंडिया ने मेजबान टीम को आखिरी टी20 मैच में करारी शिकस्त दी थी. एक्यूवेदर की रिपोर्ट के मुताबिक 17 दिसंबर को बारिश की संभावना रहेगी. हालांकि, बहुत अधिक बारिश की संभावना नहीं है. हालांकि, कुछ घंटे बारिश होती है तो किसी भी टीम को नुकसान हो सकता है. दूसरे टी20 मैच में भारत का खेल बारिश ने बिगाड़ा था. नया लक्ष्य मिलने के बाद साउथ अफ्रीका की टीम हावी नजर आई थी.
काफी अहम होगा टॉस
किसी भी मुकाबले में बारिश की संभावना होने के बाद टीमों के लिए टॉस काफी अहम हो जाता है. जो भी टीम टॉस जीतती है. पहले गेंदबाजी करना चाहेगी. वनडे सीरीज टीम इंडिया के कुछ खिलाड़ियों के लिए काफी अहम है, जिसमें रिंकू सिंह जैसे उभरते स्टार भी शामिल हैं. अब देखना होगा बारिश 17 दिसंबर को होने वाले मुकाबले को प्रभावित करती है या नहीं.
वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम
ऋतुराज गायकवाड़, साई सुदर्शन, तिलक वर्मा, रजत पाटीदार, रिंकू सिंह, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (कप्तान/विकेटकीपर), संजू सैमसन, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, मुकेश कुमार, अवेश खान , अर्शदीप सिंह, आकाश दीप.
.
Tags: Ind vs sa, KL Rahul, Team india
FIRST PUBLISHED : December 16, 2023, 20:25 IST
[ad_2]
Source link