Home Sports Mumbai Indians: पूरी प्लानिंग के तहत हार्दिक बने मुंबई के कप्तान, वर्ल्ड कप से पहले ही हो गया था कन्फर्म!

Mumbai Indians: पूरी प्लानिंग के तहत हार्दिक बने मुंबई के कप्तान, वर्ल्ड कप से पहले ही हो गया था कन्फर्म!

0
Mumbai Indians: पूरी प्लानिंग के तहत हार्दिक बने मुंबई के कप्तान, वर्ल्ड कप से पहले ही हो गया था कन्फर्म!

[ad_1]

Rohit Sharma: आईपीएल 2024 से पहले मुंबई इंडियंस ने बड़ा फैसला लेते हुए 15 दिसंबर 2023 को टीम के नए कप्तान की घोषणा की. पिछले 10 साल से टीम के कप्तान रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या को कमान सौंपी गई. यह खबर जैसे ही सामने आई क्रिकेट फैंस हक्के-बक्के रह गए. हों भी क्यों न… फैसल ही ऐसा था. अब इससे जुड़ी से रिपोर्ट सामने आई है कि रोहित शर्मा को इससे पहले ही अवगत करा दिया गया था. आइए आपको विस्तार से बताते हैं…

मैनेजमेंट ने पहले ही साफ कर दिया था 

दरअसल, इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट में यह बताया गया है कि रोहित शर्मा को ODI वर्ल्ड कप से पहले ही इस बात की जानकारी थी. रिपोर्ट में बताया गया कि वर्ल्ड कप की शुरुआत में ही मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को सूचित किया था कि हार्दिक पंड्या इस बार कप्तान के रूप में आईपीएल 2024 के लिए मुंबई इंडियंस में लौट रहे हैं. रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि रोहित को वर्ल्ड कप की शुरुआत के आसपास फ्रेंचाइजी रोडमैप को समझने के लिए कहा गया था. 

रोहित शर्मा ने जताई सहमति  

रिपोर्ट में इस बात का भी खुलासा हुआ है कि मैनेजमेंट की हुई कई मीटिंग्स में रोहित को कप्तानी में तत्काल बदलाव की जरूरत के बारे में बताया गया. इसके बाद रोहित आगामी आईपीएल सीजन के लिए पांड्या की कप्तानी में खेलने के लिए सहमत भी हुए. 

पांड्या ने वापसी के लिए रखी थी ये शर्त

हार्दिक पांड्या ने मुंबई इंडियंस में वापसी के लिए एक शर्त रखी थी. रिपोर्ट में बताया गया कि पांड्या एक शर्त पर गुजरात से मुंबई में आने के लिए राजी हुए थे कि उन्हें फ्रेंचाइजी का कप्तान बनाया जाए. बता दें कि हार्दिक को हाल ही में मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी ने गुजरात टाइटंस से एक ट्रेड में अपने स्क्वॉड में शामिल किया. हार्दिक की कप्तान बनने की शर्त पर मुंबई इंडियंस ने सहमति भी दे दी थी.

मुंबई के लिए खेलते हुए 4 खिताब जीते हार्दिक

बता दें कि हार्दिक पांड्या आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए 2015, 2017, 2019, 2020 में विजेता टीम के हिस्सा थे. मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए हार्दिक ने 2015 से 2021 तक 92 मैचों में 27.33 की औसत और 153 से अधिक की स्ट्राइक रेट से 1476 रन बनाए. इसमें चार अर्धशतक शामिल थे. उनका बेस्ट स्कोर 91 रन का था. गेंदबाजी करते हुए मुंबई के लिए वह 42 विकेट लेने में भी कामयाब रहे. 2022 आईपीएल में वह नई टीम गुजरात टाइटंस के कप्तान बने. इस सीजन में उन्होंने टीम को चैंपियन बनाया था. 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here