Home Breaking News एडवांस बुकिंग में ‘डंकी’ ने दिखाया दम, कुछ ही घंटे में हुई इतने करोड़ की कमाई

एडवांस बुकिंग में ‘डंकी’ ने दिखाया दम, कुछ ही घंटे में हुई इतने करोड़ की कमाई

0
एडवांस बुकिंग में ‘डंकी’ ने दिखाया दम, कुछ ही घंटे में हुई इतने करोड़ की कमाई

[ad_1]




बुकिंग खुलते ही इसके टिकटों की बिक्री तेजी से होने लगी। महज कुछ ही घंटों में फिल्म ने एक करोड़ से अधिक की बुकिंग कर ली है। फिल्म को रिलीज होने में अभी भी चार दिन हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि एडवांस बुकिंग में डंकी कई फिल्मों को पीछे छोड़ सकती है। 


लोगों को लंबे समय से इस फिल्म का इंतजार है। दर्शक शाहरुख खान और राजकुमार हिरानी की जोड़ी को बड़े पर्दे पर देखने के लिए काफी उत्सुक नजर आ रहे हैं। हिरानी को 3 इडियट्स, पीके और संजू जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लिए जाना जाता है। यह पहला मौका है जब हिरानी और किंग खान एक साथ किसी  प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं।


बॉक्स ऑफिस पर डंकी की टक्कर प्रभास और प्रशांत नील की पैन-इंडिया एक्शन फिल्म सालार से होने वाली है। यह फिल्म एक दिन बाद यानी 22 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। सालार को भी एडवांस बुकिंग में लोगों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन, जगपति बाबू और श्रुति हासन भी हैं। यह फिल्म भी एडवांस बुकिंग में अब तक एक करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here