Home Sports पुजारा-रहाणे से पहले मुस्कुराई बल्लेबाज की तकदीर, टीम से कट गया था पत्ता, अब कैसे मिल गया गोल्डन चांस

पुजारा-रहाणे से पहले मुस्कुराई बल्लेबाज की तकदीर, टीम से कट गया था पत्ता, अब कैसे मिल गया गोल्डन चांस

0
पुजारा-रहाणे से पहले मुस्कुराई बल्लेबाज की तकदीर, टीम से कट गया था पत्ता, अब कैसे मिल गया गोल्डन चांस

[ad_1]

हाइलाइट्स

ईशान किशन ने टेस्ट सीरीज से अपना नाम वापस लिया है.
टीम इंडिया ने वनडे सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है.

नई दिल्ली. टीम इंडिया मौजूदा समय में साउथ अफ्रीका को वनडे सीरीज में टक्कर दे रही है. ब्लू आर्मी ने सीरीज का आगाज जीत के साथ किया है. इस सीरीज के बाद भारत और साउथ अफ्रीका की टीमें टेस्ट सीरीज में भिड़ेंगी. लेकिन इससे पहले भारतीय टीम के एक खिलाड़ी की किस्मत चमक गई है. युवा बल्लेबाज ईशान किशन ने टेस्ट सीरीज से निजी कारणों के चलते अपना नाम वापस लिया और भारत वापस आ गए हैं.

ईशान किशन के स्थान पर केएस भरत को सेलेक्टर्स ने मौका दिया है. भरत को इससे पहले भी टेस्ट टीम में मौके मिले हैं लेकिन वे मौके पर चौका लगाने में कामयाब नहीं हो सके थे. 5 मैच में खराब प्रदर्शन के चलते भरत भारतीय सेलेक्टर्स के प्लान से बाहर थे. सिर्फ भरत ही नहीं बल्कि चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे को भी टीम में तरजीह नहीं दी गई थी. लेकिन ईशान किशन के नाम वापस लेने के बाद केएस भरत को विकेटकीपर होने का फायदा मिला. यदि वे प्लेइंग इलेवन में शामिल होते हैं तो उनके लिए यह गोल्डन चांस से कम नहीं होगा. भरत ने टीम इंडिया के लिए 5 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 8 पारियों में महज 129 रन ठोके हैं. उनका सर्वाधिक स्कोर 44 का रहा है.

कब से टेस्ट सीरीज का होगा आगाज?

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज का आगाज 26 दिसंबर से होगा. दूसरा टेस्ट 3 जनवरी से होगा. टेस्ट में भारत की तरफ से कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गज खिलाड़ियों की वापसी होगी. केएल राहुल विकेटकीपर के तौर पर पहला ऑप्शन होंगे. अब देखना होगा किसी एक टेस्ट में भरत को चांस मिलता है या नहीं.

टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी ने टेस्ट सीरीज से नाम लिया वापस, छोड़ा साउथ अफ्रीका दौरा, भारत लौटे वापस

टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्धकृष्णा, केएस भरत (विकेटकीपर).

Tags: Ind vs sa, Ishan kishan, Ks bharat, Team india

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here