[ad_1]

हत्यारोपी हिमांशु
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा के हिसार में प्रतिभा देवी की मौत गला दबाने के कारण नहीं बल्कि सिर में घातक अंदरूनी चोट की वजह से हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से इस बात का खुलासा हुआ है। हालांकि, प्रतिभा के गले पर भी निशान मिले हैं लेकिन मौत का कारण सिर में चोट लगना बताया जा रहा है।
पुलिस का कहना है कि हो सकता कि गला दबाने के बाद हिमांशु ने प्रतिभा को धकेल दिया हो और गिरने के कारण सिर में चोट लगी। मां की हत्या करने वाले बेटे हिमांशु कुमार को पुलिस शुक्रवार को ही जेल भेज चुकी है। वहीं, शनिवार को प्रतिभा देवी के पति ओम प्रकाश पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे।
उन्होंने दावा किया कि उनका बेटा नाबालिग है। उन्होंने दावे के समर्थन में बेटे का हाईस्कूल का सर्टिफिकेट भी दिखाया। हालांकि, पुलिस का कहना है कि वह बालिग है। उसने अपने बयान में कहा है कि वह 20 साल का है।
हरियाणा के हिसार स्थित आर्यनगर में किराये पर रहने वाली प्रतिभा देवी (45) की 13 दिसंबर को उनके बेटे हिमांशु ने हत्या कर दी थी। प्रतिभा के शव को वह सूटकेस में भरकर ट्रेन से प्रयागराज आ गया था। यहां पर संगम किनारे पुलिस ने चेकिंग के दौरान 14 दिसंबर की रात करीब ढाई बजे उसे पकड़ लिया और सूटकेस से शव बरामद होने के बाद पुलिस ने हिमांशु को गिरफ्तार कर लिया था।
[ad_2]
Source link