Home Sports IND vs SA: कौन है टीम इंडिया का ‘शेर सिंह’? सूर्या की स्टोरी से हुआ साफ

IND vs SA: कौन है टीम इंडिया का ‘शेर सिंह’? सूर्या की स्टोरी से हुआ साफ

0
IND vs SA: कौन है टीम इंडिया का ‘शेर सिंह’? सूर्या की स्टोरी से हुआ साफ

[ad_1]

नई दिल्ली. टीम इंडिया ने टी20 सीरीज में साउथ अफ्रीका को शानदार अंदाज में टक्कर दी. बारिश के चलते टी20 सीरीज टाई हो गई. वहीं, अब जब वनडे सीरीज का आगाज हुआ, तो पहले ही मैच में मेजबानों की हालत पतली नजर आई. साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. लेकिन भारतीय गेंदबाजों का कहर इस कदर था कि मेजबान 100 रन बनाने के लिए तरस गए. भारत की तरफ से दो तेज गेंदबाज मेजबानों की पूरी बैटिंग पर भारी नजर आए.

भारतीय टीम की तरफ से अर्शदीप सिंह ने अपना नाम इतिहास में दर्ज कराया. वे साउथ अफ्रीका के खिलाफ उसके घर में 5 विकेट लेने वाले पहले भारतीय बॉलर बने. इसके अलावा आवेश खान ने भी 4 विकेट झटके. अर्शदीप के प्रदर्शन को देखकर सूर्यकुमार यादव ने उनकी तारीफ अलग अंदाज में की. उन्होंने अर्शदीप की फोटो लगाकर लिखा, ‘शेर सिंह राणा को हराएगा तू, है दम?’ इसके अलावा सूर्या ने आवेश खान की भी फोटो लगाकर उनकी तारीफ की.

Arshdeep Singh, Arshdeep Singh Stats, Arshdeep Singh 5 Wicket Haul, Team India, India Beat South Africa, IND vs SA, IND vs SA 1st ODI, India Beat South Africa, Team India, Indian Cricket Team, Sai Sudharshan, Sai Sudharshan Stats, Cricket News Hindi, Cricket News, Shreyas Iyer, अर्शदीप सिंह, भारत बनाम साउथ अफ्रीका

सूर्यकुमार यादव की इंस्टाग्राम स्टोरी. (Suryakumar yadav Instagram)

टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीता मैच

भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को पहले वनडे में 8 विकेट से करारी शिकस्त दी. भारत की घातक गेंदबाजी के सामने मेजबान टीम महज 116 रन पर ही सिमट गई. वहीं, भारतीय टीम की तरफ से डेब्यूटेंट साई सुदर्शन के बल्ले ने हल्ला बोला. सुदर्शन कप्तान केएल राहुल के साथ ओपनिंग करने उतरे. उन्होंने 9 चौकों की मदद से 55 रन की नाबाद पारी खेली. दूसरी ओर श्रेयस अय्यर ने भी अर्धशतक ठोका.

2 युवा भारतीय ने बल्लेबाजी की तहस-नहस, 18 ओवर में 9 विकेट, साउथ अफ्रीका छोटे स्कोर पर ढेर

अर्शदीप सिंह और आवेश खान ने अभी टीम इंडिया के लिए 10 से भी कम एकदिवसीय मुकाबले खेले हैं. दोनों गेंदबाजों के लिए यह करियर का बेस्ट प्रदर्शन है. अर्शदीप ने वनडे करियर के चौथे मुकाबले में ये कारनामा किया है. इससे पहले 3 वनडे मैच में इस युवा पेसर के नाम एक भी विकेट नहीं था.

Tags: Arshdeep Singh, Ind vs sa, Suryakumar Yadav, Team india

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here