Home Sports IPL 2024 से टी20 वर्ल्ड कप में एक पोजीशन की तस्वीर होगी साफ, 1 का कटा पत्ता, 3 पर रहेंगी नजरें

IPL 2024 से टी20 वर्ल्ड कप में एक पोजीशन की तस्वीर होगी साफ, 1 का कटा पत्ता, 3 पर रहेंगी नजरें

0
IPL 2024 से टी20 वर्ल्ड कप में एक पोजीशन की तस्वीर होगी साफ, 1 का कटा पत्ता, 3 पर रहेंगी नजरें

[ad_1]

हाइलाइट्स

भारत और अफगानिस्तान के बीच सीरीज जनवरी में होगी.
टी20 वर्ल्ड कप जून 2024 में खेला जाएगा.

नई दिल्ली. भारतीय टीम इन दिनों टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2024) की तैयारियों में जुटी हुई है. मेगा इवेंट से पहले महज 3 टी20 मुकाबले बाकी हैं जो अफगानिस्तान टीम के खिलाफ हैं. हालांकि, आईपीएल 2024 कई खिलाड़ियों के निशाने पर होगा. टी20 वर्ल्ड कप के लिए लगभग कुछ प्लेयर्स की जगह पक्की नजर आती है, तो कुछ अपनी पोजीशन के लिए जंग लड़ रहे हैं. इन्हीं में से एक मुद्दा विकेटकीपिंग का है. जिसके लिए तस्वीर आईपीएल 2024 के बाद साफ हो जाएगी.

भारतीय टीम में विकेटकीपर के तौर पर ईशान किशन, संजू सैमसन, जीतेश शर्मा और केएल राहुल हैं. अब सवाल है कि टी20 वर्ल्ड कप में इन खिलाड़ियों में कौन पहली पसंद साबित हो सकता है. संजू सैमसन की बात करें तो वे टी20 फॉर्मेट से काफी दूर नजर आ रहे हैं. वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में वे मौके पर चौका लगाने में कामयाब नहीं हो सके. वहीं, अपनी बैटिंग से सभी का ध्यान खींचने वाले ईशान किशन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में टीम का हिस्सा थे. इसके अलावा युवा जीतेश शर्मा को भी बतौर विकेटकीपर आजमाया गया, लेकिन वे साउथ अफ्रीका के खिलाफ गोल्डन चांस गंवा बैठे.

केएल राहुल की हो सकती है वापसी

मौजूदा समय में टी20 में ईशान किशन विकेटकीपर के तौर पर पहली पसंद होंगे. इसके अलावा वर्ल्ड कप में शानदार फॉर्म में नजर आने वाले केएल राहुल की भी वापसी हो सकती है. उन्होंने अपना आखिरी टी20 मैच नवंबर 2022 में खेला था. अब देखना दिलचस्प होगा कि अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में राहुल की वापसी होती है या नहीं. यह सीरीज 11 जनवरी से शुरू होगी. टी20 वर्ल्ड कप जून में होगा. ऐसे में ऋषभ पंत यदि फिट होते हैं तो यह प्रतिस्पर्धा और भी बढ़ जाएगी.

IND vs SA: संजू सैमसन का इंतजार खत्म, पहले ही वनडे में मिल सकता है मौका, कप्तान ने बताया किस नंबर पर करेंगे बैटिंग?

टी20 खेलने के लिए उत्सुक हैं राहुल

केएल राहुल साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में स्क्वाड का हिस्सा नहीं थे. लेकिन वनडे में वे टीम के कप्तान हैं. वनडे सीरीज के आगाज से पहले उन्होंने अपने बयान से साफ किया कि वे टी20 के लिए उत्सुक हैं. राहुल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘मैं इस एकदिवसीय श्रृंखला में विकेटकीपिंग और मध्य क्रम में बल्लेबाजी करूंगा. टेस्ट श्रृंखला में कोई भी भूमिका निभाने में खुशी होगी जो कप्तान और प्रबंधन चाहेगा. हां, टी20 में भी, मैं अपने देश के लिए खेलना चाहता हूं.’

Tags: Icc T20 world cup, Ishan kishan, Sanju Samson, Team india

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here