Home Sports पाकिस्तान टीम पर पहले टेस्ट में हार के बाद गिरी गाज, हार के बाद लगा जुर्माना

पाकिस्तान टीम पर पहले टेस्ट में हार के बाद गिरी गाज, हार के बाद लगा जुर्माना

0
पाकिस्तान टीम पर पहले टेस्ट में हार के बाद गिरी गाज, हार के बाद लगा जुर्माना

[ad_1]

हाइलाइट्स

पाकिस्तान को पहले टेस्ट में हार का सामना करना पड़ा.
ऑस्ट्रेलिया ने टेस्ट सीरीज में 1-0 से बढ़त बना रखी है.

नई दिल्ली. पाकिस्तान टीम इन दिनों वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) प्वाइंट्स टेबल में अपना स्थान मजबूत करने के लिए जद्दोजहत कर रही है. नए कप्तान शान मसूद के नेतृत्व में पाकिस्तान ने पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को टक्कर दी. लेकिन मुकाबला एकतरफा साबित हुआ. मेजबान टीम ने पाकिस्तान को 360 रन के बड़े अंतर से रौंद दिया. ‘कंगाली में आटा गीला’ पाकिस्तान टीम के लिए यह कहावत फिट बैठती है. क्योंकि मसूद एंड कंपनी ऑस्ट्रेलिया में लगातार 15वीं हार से उबरी नहीं थी कि एक नई गाज इस टीम पर गिर गई है.

पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया की टीमें दूसरे टेस्ट में 26 दिसंबर से भिड़ेंगी. लेकिन उससे पहले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने पाकिस्तान टीम की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. आईसीसी ने पाकिस्तान टीम पर 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया है. यह जुर्माना पाक टीम पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट के दौरान धीमी ओवर गति बनाए रखने के लिए लगा है. इतना ही नहीं वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) की प्वाइंट्स टेबल में टीम के 2 अंक भी काट लिए गए हैं.

भारत को हुआ फायदा

पाकिस्तान के 2 प्वाइंट्स कटने के बाद भारत को इसका फायदा हुआ है. पेनल्टी लगने के बाद पाकिस्तान टीम के प्रतिशत अंक 66.67 से गिरकर 61.11 हो गए हैं. जिसके बाद भारत ने पहला स्थान और भी मजबूत कर लिया है. ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद ही टीम इंडिया प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई थी. भारत ने 2 टेस्ट में से 1 में जीत दर्ज की जबकि 1 ड्रॉ रहा है.

IPL 2024 Aucton: 5 विदेशी क्रिकेटर्स, जिन पर लग सकती है 8-10 करोड़ की बोली, 2 प्लेयर 6 महीने में बने जीरो से हीरो

टीम इंडिया मौजूदा समय में साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज खेल रही है. इसके बाद भारतीय टीम को मेजबानों के खिलाफ 2 टेस्ट मैच भी खेलने हैं. टेस्ट सीरीज में भारत के दिग्गज रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे खिलाड़ियों की वापसी होगी.

Tags: Australia, Pakistan cricket team

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here