Home Sports शतक बनाकर भी निशाने पर वॉर्नर, जॉनसन बोले- किस्मत का साथ ना मिलता तो…

शतक बनाकर भी निशाने पर वॉर्नर, जॉनसन बोले- किस्मत का साथ ना मिलता तो…

0
शतक बनाकर भी निशाने पर वॉर्नर, जॉनसन बोले- किस्मत का साथ ना मिलता तो…

[ad_1]

नई दिल्‍ली. पर्थ टेस्‍ट में डेविड वॉर्नर (David Warner) के शतक के बाद लगा था कि ऑस्‍ट्रेलिया के इस बैटर का अपने पूर्व सहयोगी तेज गेंदबाज मिचेल जॉनसन (Mitchell Johnson)से ‘विवाद मामले’ का ‘पटाक्षेप’ हो गया है लेकिन शायद जॉनसन हार मानने को तैयार नहीं हैं.ऑस्‍ट्रेलिया के बाएं हाथ के इस पूर्व तेज गेंदबाज ने वॉर्नर पर ‘ताजा हमला’ बोलते हुए लिखा है, ‘पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट (Australia vs Pakistan)के पहले दिन किस्मत ने वॉर्नर का शुरुआत में ही साथ दिया, यदि ऐसा नहीं होता तो मामला पलट सकता था.इस जीवनदान का लाभ उठाने के बाद ही वॉर्नर ने 164 रन बनाए.’

‘मैंने वार्नर की जो आलोचना की, वह सही थी’
‘वेस्‍टर्न ऑस्‍ट्रेलियन’ में अपने ताजा कॉलम में मिचेल जॉनसन ने लिखा, ‘पिछले कॉलम में उनकी ओर से की गई वार्नर की आलोचना सही थी. शनिवार को ऑस्‍ट्रेलिया की दूसरी पारी में 0 पर आउट होने से पहले पहली पारी में उन्होंने वही किया जो करने के लिए उन्‍हें चुना और भुगतान किया गया था. पिछले समर सीजन में बनाए गए दोहरे शतक के अलावा उन्होंने (वॉर्नर ने) लगभग तीन वर्षों में नहीं के बराबर रन बनाए थे.’

IPL के 5 क्रिकेटर जिनकी सैलरी तो लाखों में, पर भारी हैं करोड़ों के स्टार्स पर

मिचेल जॉनसन ने कहा कि एक अन्‍य पहलू यह है कि इस समर सीजन में, जब ऑस्‍ट्रेलिया के सामने पाकिस्‍तान और वेस्‍टइंडीज जैसी कुछ कमजोर प्रतिद्वंद्वी टीमें होंगी,उम्रदराज प्‍लेयर्स के बजाय नए और युवा प्‍लेयर्स की क्षमता को आंकने का अच्‍छा मौका था. जॉनसन ने लिखा, ‘वॉर्नर ने भले ही यह कहा हो कि वे आलोचना की परवाह नहीं करते लेकिन निश्चित रूप से इससे वे अच्‍छे प्रदर्शन के लिए प्रेरित होते हैं, जैसा कि पहली पारी में उनके प्रदर्शन से पता चलता है.’

जॉनसन ने वॉर्नर को ‘घमंडी प्‍लेयर’ बताया था
बता दें, पर्थ टेस्‍ट के पहले ‘द वेस्ट ऑस्ट्रेलियन’ में लिखे अपने कॉलम में भी जॉनसन ने वॉर्नर को खरीखोटी सुनाई थी.कॉलम में जॉनसन ने लिखा था, ‘आखिर उनके (वॉर्नर के)फेयरवेल टेस्ट खेलने की इच्छा को इतना ज्‍यादा महत्व क्यों दिया जा रहा है? एक ऐसे खिलाड़ी को क्यों मौका दिया जा रहा है, जिसका पिछली 36 पारियों में औसत 26.74 रहा है.ऐसा खिलाड़ी जो ऐसे विवाद (बॉल टैम्परिंग) में शामिल रहा, जिससे देश की बदनामी हुई.विवाद में शामिल होकर भी इस खिलाड़ी (वॉर्नर) ने गलती नहीं मानी.उनके विदाई टेस्ट खेलने की इच्छा में वही घमंड दिख रहा है, जो सैंडपेपर गेट में दिखा था.’

अनोखा टेस्‍ट मैच जिसमें 3 बैटर 99 रन पर हुए आउट, 2 बैटर 80-90 के बीच लौटे

जॉनसन ने यह भी लिखा था, ‘हालांकि वार्नर ‘सैंडपेपर गेट’ में अकेले प्‍लेयर नहीं थे, वह उस समय टीम के एक सीनियर खिलाड़ी थे.’ बता दें मिचेल जॉनसन ने ऑस्‍ट्रेलिया के लिए 73 टेस्‍ट, 153 वनडे और 30 टी20 खेले हैं. 42 साल के इस प्‍लेयर के नाम टेस्‍ट में 313, वनडे में 239 और टी20 इंटरनेशनल में 38 विकेट दर्ज हैं.

Tags: David warner, Pakistan vs australia

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here