Home Breaking News IND vs SA Live Score: भारत को लगा पहला झटका, बर्गर ने ऋतुराज गायकवाड़ को किया आउट

IND vs SA Live Score: भारत को लगा पहला झटका, बर्गर ने ऋतुराज गायकवाड़ को किया आउट

0
IND vs SA Live Score: भारत को लगा पहला झटका, बर्गर ने ऋतुराज गायकवाड़ को किया आउट

[ad_1]

04:58 PM, 19-Dec-2023

IND vs SA Live Score: भारत का स्कोर 6 ओवर में 22/1

भारतीय टीम की शुरुआत दूसरे वनडे में काफी धीमी हुई है। ऋतुराज के आउट होने के बाद तिलक वर्मा और साई सुदर्शन आराम से बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारत ने छह ओवर में एक विकेट पर 22 रन बना लिए हैं। साई सुदर्शन 12 और तिलक वर्मा चार रन बनाकर नाबाद हैं।

04:38 PM, 19-Dec-2023

IND vs SA Live Score: भारत को पहला झटका

भारत को पहला झटका ऋतुराज गायकवाड़ के रूप में लगा। उन्हें नंद्रे बर्गर ने एलबीडब्ल्यू कर दिया। ऋतुराज ने दो गेंद पर चार रन बनाए। उनके आउट होने के बाद तिलक वर्मा क्रीज पर आए हैं। भारत ने दो ओवर में एक विकेट पर चार रन बना लिए हैं। तिलक और साई सुदर्शन को खाता खोलना है।

04:12 PM, 19-Dec-2023

IND vs SA Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

दक्षिण अफ्रीका: टोनी डि जोर्जी, रीजा हेंड्रिक्स, रसी वान डर डुसेन, एडेन मार्करम (कप्तान), हेनरिच क्लासेन (विकेटकीपर), डेविड मिलर, वियान मुल्डर, केशव महाराज, नंद्रे बर्गर, लिजाद विलियम्स, ब्यूरेन हेंड्रिक्स।

भारत: केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, साई सुदर्शन, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, आवेश खान, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार।

04:02 PM, 19-Dec-2023

IND vs SA Live Score: पहले बल्लेबाजी करेगी भारतीय टीम

भारतीय टीम इस मैच में पहले बल्लेबाजी करेगी। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है। भारत के लिए बाएं हाथ के बल्लेबाज रिंकू सिंह ने डेब्यू किया है। श्रेयस अय्यर टेस्ट टीम के साथ जुड़ गए हैं। वह इस मैच में नहीं खेल रहे हैं।

03:59 PM, 19-Dec-2023

IND vs SA Live Score: रिंकू सिंह करेंगे डेब्यू

भारत के बाएं हाथ के बल्लेबाज रिंकू सिंह को डेब्यू करने का मौका मिला है। उन्हें टॉस से पहले कुलदीप यादव ने वनडे कैप सौंपी। वह इससे पहले टी20 में डेब्यू कर चुके हैं।

03:15 PM, 19-Dec-2023

IND vs SA Live Score: इस मैच में नहीं खेलेंगे अय्यर

इस मुकाबले में बेहद प्रतिभाशाली रजत पाटीदार या आकर्षक बल्लेबाजी करने वाले रिंकू सिंह में से किसी एक को पदार्पण का मौका मिल सकता है। टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए श्रेयस अय्यर वनडे सीरीज से हट चुके हैं। उन्होंने पहले मैच में तीसरे नंबर पर शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी। ऐसे में उनकी जगह रजत या रिंकू को मौका मिल सकता है। हालांकि, शीर्ष क्रम में जगह होने के कारण रजत को मौका मिलने की संभावना अधिक है। उधर, दक्षिण अफ्रीका पर अप्रैल 2021 से लगातार चौथी घरेलू सीरीज गंवाने का खतरा मंडरा रहा है।

03:11 PM, 19-Dec-2023

IND vs SA Live Score: भारत को लगा पहला झटका, बर्गर ने ऋतुराज गायकवाड़ को किया आउट

नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला मंगलवार (19 दिसंबर) को खेला जाएगा। गकबेराह के सेंट जॉर्ज पार्क में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। भारत ने पहला मैच जोहानिसबर्ग में आठ विकेट से जीता था। अगर वह दूसरे मुकाबले में जीत जाती है तो सीरीज में अजेय बढ़त हासिल कर लेगी।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here