Home Breaking News Parliament LIVE: लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित, स्पीकर बोले- ऐसी घटना पर राजनीति दुर्भाग्यपूर्ण

Parliament LIVE: लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित, स्पीकर बोले- ऐसी घटना पर राजनीति दुर्भाग्यपूर्ण

0
Parliament LIVE: लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित, स्पीकर बोले- ऐसी घटना पर राजनीति दुर्भाग्यपूर्ण

[ad_1]

11:17 AM, 18-Dec-2023

लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित

हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गई है। कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सांसदों ने हंगामा और नारेबाजी शुरू कर दी, जिसके चलते स्पीकर ने कार्यवाही को 12 बजे तक स्थगित कर दिया। 

11:12 AM, 18-Dec-2023

नागौर से सांसद हनुमान बेनीवाल ने संसद सदस्यता छोड़ी

राजस्थान के नागौर से सांसद हनुमान बेनीवाल ने संसद सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने इसकी जानकारी दी और बताया कि 15 दिसंबर 2023 को उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है। बता दें कि हनुमान बेनीवाल राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सांसद हैं। 

11:12 AM, 18-Dec-2023

संसद की कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा

संसद में लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा शुरू हो गया है। विपक्षी सांसद संसद सुरक्षा में चूक और विपक्षी सांसदों को निलंबित करने के मुद्दे पर सरकार पर हमलावर हैं। सांसदों के हंगामे के बीच स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि सदन  में सार्थक और सकारात्मक चर्चा होनी चाहिए। इस मुद्दे पर राजनीति होना दुर्भाग्यपूर्ण है। सांसदों को सदन की गरिमा बनाकर रखनी चाहिए और सदन में तख्तियां लेकर आना गलत है। 

10:56 AM, 18-Dec-2023

श्रीलंकाई संसद के स्पीकर संसद भवन पहुंचे

श्रीलंका की संसद के स्पीकर महिंदा यापा अभयवर्दना दिल्ली स्थित संसद भवन पहुंच गए हैं। श्रीलंका के स्पीकर भारतीय संसद की कार्यवाही देखेंगे

10:52 AM, 18-Dec-2023

‘भाजपा विपक्ष में होती तो दिल्ली बंद करा देती’

शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने कहा ‘अगर केंद्र में भाजपा के अलावा कोई और पार्टी होती तो भाजपा इस मुद्दे (संसद में सुरक्षा चूक) पर पूरी दिल्ली को बंद करा देती। जिन भाजपा सांसद ने आरोपियों को संसद में एंट्री कराई, उनके खिलाफ भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए और उन्हें (प्रधानमंत्री) संसद में आकर इस मुद्दे पर बोलना चाहिए।’

10:31 AM, 18-Dec-2023

Parliament LIVE: लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित, स्पीकर बोले- ऐसी घटना पर राजनीति दुर्भाग्यपूर्ण

संसद में सुरक्षा चूक के मुद्दे पर भाजपा का कहना है कि विपक्ष इसे लेकर राजनीति कर रहा है। जब इसे लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने खुद कहा है कि यह गंभीर मुद्दा है लेकिन वह इस पर संसद में चर्चा के लिए तैयार नहीं हैं। हमारी एक ही मांग है कि हमें इस पर सरकार से स्पष्टीकरण चाहिए लेकिन सरकार कोई स्पष्टीकरण नहीं दे रही है। ऐसे में कौन इस मुद्दे पर राजनीति कर रहा है?



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here