Home Breaking News Supreme Court: संसद की सुरक्षा में चूक मामले में जनहित याचिका, पूर्व न्यायाधीश की अगुवाई में जांच की मांग

Supreme Court: संसद की सुरक्षा में चूक मामले में जनहित याचिका, पूर्व न्यायाधीश की अगुवाई में जांच की मांग

0
Supreme Court: संसद की सुरक्षा में चूक मामले में जनहित याचिका, पूर्व न्यायाधीश की अगुवाई में जांच की मांग

[ad_1]

PIL in SC seeks court-monitored probe into Parliament security breach

सुप्रीम कोर्ट।
– फोटो : ANI

विस्तार


सुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर कर 13 दिसंबर को संसद सुरक्षा में हुई चूक की शीर्ष अदालत के एक पूर्व न्यायाधीश की अगुआई में अदालत की निगरानी में जांच कराने का अनुरोध किया गया है।

तीन दिसंबर को सागर शर्मा और मनोरंजन डी नाम के दो व्यक्ति शून्यकाल के दौरान सार्वजनिक दीर्घा से लोकसभा के कक्ष में कूद गए थे, उस दौरान उन्होंने कनस्तरों से पीला धुआं छोड़ा था और नारेबाजी की थी। लगभग उसी समय दो अन्य लोगों अमोल शिंदे और नीलम देवी ने संसद भवन परिसर के बाहर ‘तानाशाही नहीं चलेगी’ के नारे लगाते हुए कनस्तरों से रंगीन धुआं छोड़ा था। पांचवें आरोपी ललित झा ने कथित तौर पर परिसर के बाहर विरोध प्रदर्शन के वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित किए।

यह जनहित याचिका वकील याचिकाकर्ता अबू सोहेल ने अधिवक्ता श्रुति बिष्ट के माध्यम से दायर की। याचिका में कहा गया है, ”13 दिसंबर को संसद के निचले सदन लोकसभा की सुरक्षा में बड़ी चूक के मामले में उच्चतम न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश की निगरानी में स्वतंत्र, विश्वसनीय और निष्पक्ष न्यायिक जांच की प्रकृति में उचित रिट, आदेश या निर्देश पारित किया जाए।” याचिका में उच्चतम न्यायालय के एक पूर्व न्यायाधीश की निगरानी में ”स्वतंत्र, विश्वसनीय और निष्पक्ष” न्यायिक जांच की मांग की गई है।” 






[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here