[ad_1]
नई दिल्ली. वर्ल्डकप 2023 के फाइनल (World Cup 2023) में भारत पर ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद मिचेल मॉर्श का ट्रॉफी को पैर के नीचे रखने का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. यह फोटो सामने के बाद ‘मिच मार्श’ को के फैंस और दिग्गज क्रिकेटरों ने आड़े हाथ लिया था. वर्ल्डकप ट्रॉफी का उनकी ओर से किया गया ‘कथित अनादर’ लोगों को पसंद नहीं आया था. ऐसा लगता है कि मिचेल ने अपनी उस आलोचना से सबक लिया है. पाकिस्तान के खिलाफ पर्थ टेस्ट (Australia vs Pakistan)में ऑस्ट्रेलिया के मिचेल मॉर्श (Mitchell Marsh) को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया था.क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने सोशल साइट X पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें मिचेल ने ‘सेंटा क्लॉज’ के अंदाज में अपने नन्हे फैन को अपना मेडल गिफ्ट करते हुए देखा जा सकता है.
इस बच्चे के प्रति इस तरह अपनापन दिखाने के लिए कई लोगों ने मिचेल मार्श की जमकर सराहना की है. वीडियो में देखा जा सकता है कि मॉर्श स्टेडियम के एक स्टेंड पर पहुंचे और अपना प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड एक नन्हें सपोर्टर के गले में पहना दिया.
‘ऑस्ट्रेलिया को उसी के मैदान पर हरा सकता है पाक लेकिन..’: हफीज के ‘बड़े’ बोल
Mitch Marsh – what a guy! A special end to the West Test for this young fan.
via https://t.co/iA8L5eeOt5 pic.twitter.com/FuVjzmc4d9
— cricket.com.au (@cricketcomau) December 17, 2023
जॉनसन vs वॉर्नर विवाद पार्ट-2, पूर्व तेज गेंदबाज ने फिर साधा ‘बैटर’ पर निशाना
मिचेल मॉर्श के इस व्यवहार की लोगों ने जमकर प्रशंसा की है. एक फैन ने लिखा-बहुत अच्छे मिच मॉर्श. एक अन्य ने लिखा, ‘आपने उसका दिन बना दिया.’एक क्रिकेटप्रेमी ने अपनी प्रतिक्रिया में लिखा-उस बच्चे के पास एक अद्भुत क्षण और स्मृति चिन्ह है जिसे वह जीवन भर संजोकर रख सकता है.
Well done Mitchell Marsh
— Pankaj (@Pankaj41627) December 18, 2023
Make his day
— Ali Umair Shahbaz (@aliumairshahbaz) December 17, 2023
Much respect. That kid has a wonderful moment and memento he can treasure for the rest of his life.
— Charles Davis (@charlesdavis75) December 17, 2023
Couldn’t see 1 other Aussie cricketer doing that
— Paul Tyson (@paultys18) December 17, 2023
The kid was so overwhelmed. He didn’t even check the medal immediately
— broguess (@boltaparrot) December 18, 2023
एक फैन ने लिखा-मिचेल मॉर्श आपको ढेर सारा प्यार जबकि एक अन्य ने लिखा-प्रसन्न फैन, खुशी के कारण आज रात सो नहीं सकेगा.
happy chapy fan
he can not sleep tonight— Mehdi@Raza (@MehdiRa84060110) December 17, 2023
IPL के 5 क्रिकेटर जिनकी सैलरी तो लाखों में, पर भारी हैं करोड़ों के स्टार्स पर
बता दें, पाकिस्तान के खिलाफ पर्थ में हुआ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का यह पहला मैच मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने 360 रन से जीता है. मैच में मिचेल मॉर्श ने पहली पारी में 90 और दूसरी पारी में नाबाद 63 रनों की पारी खेली थी. ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के दौरान उन्होंने नौ ओवर में 34 रन देकर एक विके भी हासिल किया था. ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 487 रन बनाए थे जिसके जवाब में पाकिस्तान की पहली पारी 271 रन पर समाप्त हुई थी. पाकिस्तान को फॉलोआन नहीं देते हुए ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी 5 विकेट पर 233 रन बनाने के बाद घोषित की थी. पाकिस्तान टीम के समक्ष जीत के लिए 450 रन का लक्ष्य था लेकिन टीम मैच के चौथे दिन ही दूसरी पारी में 89 रन बनाकर ढेर हो गई थी.
.
Tags: Australian Cricket Team, Mitchell Marsh, Pakistan vs australia
FIRST PUBLISHED : December 18, 2023, 16:24 IST
[ad_2]
Source link