Home Sports ओवर में 36 रन लुटाने वाला बॉलर ले गया 11 करोड़ , पंजाब किंग्‍स ने लगाया दांव

ओवर में 36 रन लुटाने वाला बॉलर ले गया 11 करोड़ , पंजाब किंग्‍स ने लगाया दांव

0
ओवर में 36 रन लुटाने वाला बॉलर ले गया 11 करोड़ , पंजाब किंग्‍स ने लगाया दांव

[ad_1]

हाइलाइट्स

पंजाब किंग्‍स ने 11.75 करोड़ रुपये में खरीदा
पिछले सीजन में हर्षल आरसीबी से खेले थे

नई दिल्‍ली. इंडियन प्रीमियर लीग 2024 की ऑक्‍शन (IPL 2024 Auction)में तेज गेंदबाज हर्षल पटेल (Harshal Patel) इस सीजन की सबसे अधिक कीमत हासिल करने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं. अपने गेंदबाजी वेरिएशंस से विपक्षी बैटरों को खासा परेशान करने वाले हर्षल पटेल ने पंजाब किंग्‍स (Punjab Kings) की फ्रेंचाइजी ने 11.75 करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि में खरीदा है. अच्‍छे गेंदबाज होने के अलावा हर्षल निचले क्रम के उपयोगी बैटर भी हैं, इसी कारण बोली में उन्‍हें हाथों हाथ लिया गया.

आईपीएल 2024 के लिए मंगलवार को दुबई में हुई नीलामी में हर्षल को खरीदने के लिए गुजरात टाइंटस, लखनऊ सुपर जाइंट्स और पंजाब किंग्‍स के बीच होड़ रही. पंजाब किसी भी स्थिति में टी20 के इस उपयोगी प्‍लेयर को छोड़ने के लिए तैयार नहीं था.बोली 10 करोड़ के ऊपर पहुंचने के बावजूद उसने इस प्‍लेयर को तरजीह दी और आखिरकार 11.75 करोड़ रुपये में इस खिलाड़ी को अपने पाले में लाने में सफल रही. माना जा रहा है कि हाल ही में संपन्‍न विजय हजारे ट्रॉफी का शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन हर्षल की ऊंची कीमत लगने का कारण रहा.उन्‍होंने इस टूर्नामेंट में 19 विकेट लिए थे.फाइनल में राजस्‍थान के खिलाफ अहम मौके पर तीन विकेट लेते हुए उन्‍होंने हरियाणा को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी.

हर्षल आईपीएल के 2023 सीजन में रॉयल चैंलेजर्स बेंगलोर की ओर से खेलते थे और आरसीबी ने औसत प्रदर्शन (13 मैचों में 14 विकेट) के बाद उन्‍हें रिलीज कर दिया था.हर्षल पटेल ने अब तक आईपीएल के 91 मैचों में 24.07 के औसत से 111 विकेट लिए हैं जिसमें 2021 के सीजन में लिए गए 32 विकेट शामिल हैं.

बता दें, हर्षल, भारतीय टीम के लिए 25 टी20 मैच खेल चुके हैं. उन्‍होंने अब तक 26.55 के औसत से 29 विकेट हासिल किए हैं और 25 रन देकर चार विकेट उनका अब तक सर्वश्रेष्‍ठ प्रदर्शन है.हालांकि आईपीएल में सबसे महंगा ओवर फेंकने का रिकॉर्ड भी हर्षल के नाम पर था.आईपीएल 2021 में चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ खेले गए मैच में रवींद्र जडेजा ने हर्षल पटेल के एक ओवर में 36 रन बनाए थे.

Tags: Harshal Patel, IPL 2024, IPL Auction, Punjab Kings

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here