Home Sports कौन हैं 2 अनकैप्ड भारतीय? जिनपर खर्च हुए 14 करोड़, एक धोनी की टीम में शामिल

कौन हैं 2 अनकैप्ड भारतीय? जिनपर खर्च हुए 14 करोड़, एक धोनी की टीम में शामिल

0
कौन हैं 2 अनकैप्ड भारतीय? जिनपर खर्च हुए 14 करोड़, एक धोनी की टीम में शामिल

[ad_1]

नई दिल्ली. आईपीएल ऑक्शन (IPL 2024 Auction) में भारत के अनकैप्ड खिलाड़ियों ने सभी को हैरान कर दिया है. 2 ऐसे खिलाड़ियों पर पैसों की बारिश हुई है जिन्होंने अभी तक कुछ ही टी20 मुकाबले खेले हैं. चेन्नई और राजस्थान रॉयल्स ने मिलकर इन प्लेयर्स पर 14.20 करोड़ रुपये खर्च कर दिए हैं. इस लिस्ट में पहला नाम 29 साल के शुभम दुबे का है जिन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 5.80 करोड़ रुपये में अपने खेमें में शामिल कर लिया है.

शुभम दुबे घरेलू क्रिकेट में विदर्भ के लिए खेलते हैं. उन्होंने पिछले महीने लिस्ट ए में अपना डेब्यू किया. टी20 की बात करें तो शुभम दुबे ने 20 टी20 मुकाबले खेले हैं. जिसमें उन्होंने 1 अर्धशतक की मदद से 485 रन बनाए हैं. शुभम के अलावा 20 साल के बल्लेबाज समीर रिजवी पर भी पैसों की बारिश हुई है. समीर को चेन्नई सुपर किंग्स ने 8.40 करोड़ रुपये की भारी रकम में अपने खेमें में शामिल किया है. उन्होंने घरेलू क्रिकेट में कमाल का प्रदर्शन किया है. दोनों ही खिलाड़ियों का बेस प्राइज 20 लाख रुपये था.

कैसा है समीर का टी20 रिकॉर्ड?

समीर रिजवी ने लिस्ट ए और टी20 दोनों में ही अभी 11-11 मुकाबले खेले हैं. उन्होंने यूपी की तरफ से खेलते हुए कमाल की बैटिंग की है. समीर ने 11 टी20 मैच में 2 फिफ्टी की मदद से 295 रन बनाए हैं. अब देखना होगा कि डेब्यू सीजन में इस खिलाड़ी को खेलने का मौका मिलता है या नहीं.

IPL Auction: 1 घंटे में टूटा सबसे महंगे खिलाड़ी का रिकॉर्ड, KKR ने 24 करोड़ में खरीदा, 8 साल बाद कर रहा वापसी

अभी तक सबसे महंगे अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट में टॉप पर तेज गेंदबाज आवेश खान हैं. उन्हें 2022 के मेगा ऑक्शन में लखनऊ की टीम ने 10 करोड़ रुपये खर्च कर दिए थे. आवेश को 2023 के बाद लखनऊ ने रिलीज कर दिया. अब राजस्थान ने आवेश खान पर 10 करोड़ रुपये खर्च कर दिए हैं.

Tags: IPL 2024, IPL Auction

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here