Home Sports टीम इंडिया के खूंखार बैटर का डेब्यू, पहली गेंद से मारता है छक्के

टीम इंडिया के खूंखार बैटर का डेब्यू, पहली गेंद से मारता है छक्के

0
टीम इंडिया के खूंखार बैटर का डेब्यू, पहली गेंद से मारता है छक्के

[ad_1]

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में खेलने उतरी. सबकी नजर पिछले कुछ महीनों में बल्ले से तबाही मचाने वाले विस्फोटक बैटर पर थी और कप्तान केएल राहुल ने वो खबर सुनाई जिसे फैंस सुनना चाहते थे. टॉस के वक्त टीम इंडिया के प्लेइंग इलेवन की घोषणा हुई जिसमे खूंखार बैटर रिंकू सिंह का नाम शामिल था. इस बैटर ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से हर किसी को दीवाना बनाया है और अब उनको वनडे में डेब्यू का मौका दिया गया.

साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में भारत के टी20 स्टार को प्लेइंग इलेवन में जगह दी गई. इंडियन प्रीमियर लीग में छक्कों की बौछार करते हुए रिंकू सिंह ने अपनी फिनिशर की भूमिका को अच्छे से निभाया. कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम से टीम इंडिया के टी20 टीम तक का सफर तय करने के बाद अब यह विस्फोटक बैटर वनडे में डेब्यू कर चुका है.



टीम इंडिया की नई सनसनी बनकर उभरे रिंकू सिंह ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 19 दिसंबर को तीन मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में डेब्यू किया. टीम इंडिया के सीनियर स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव ने रिंकू को उनकी वनडे डेब्यू कैप सौपी. इसी साल अगस्त में इस बैटर ने आयरलैंड के खिलाफ टी20 से इंटरनेशनल करियर का आगाज किया था. अब तक भारत के लिए 12 टी20 मैच खेलने उतरे इस विस्फोटक बैटर ने 180 की स्ट्राइक रेट से रन बरसाए हैं. 65 की औसत से 262 रन बनाते हुए अपनी उपयोगिता साबित की है.

टीम इंडिया की नई सनसनी बनकर उभरे रिंकू सिंह ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 19 दिसंबर को तीन मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में डेब्यू किया. सीरीज शुरू होने से पहले कप्तान केएल राहुल ने कहा था, हमने रिंकू सिंह का खेल देखा, आईपीएल में उनका प्रदर्शन बहुत ही कमाल का रहा. टी20 क्रिकेट में अपनी प्रतिभा दिखाते हुए इस बैटर ने सबका दिल जीता है. उनके जैसे खिलाड़ी को वनडे सीरीज में भी मौका मिलेगा.

Tags: India vs South Africa, Rinku Singh



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here