Home Sports भारत से WC छीनने वाले पर SRH ने की पैसों की बारिश, 6.80 करोड़ में खरीदा

भारत से WC छीनने वाले पर SRH ने की पैसों की बारिश, 6.80 करोड़ में खरीदा

0
भारत से WC छीनने वाले पर SRH ने की पैसों की बारिश, 6.80 करोड़ में खरीदा

[ad_1]

नई दिल्ली. क्रिकेट की सबसे बड़ी लीग यानी आईपीएल (IPL) के 17वें सीजन के लिए खिलाड़ियों के ऑक्शन में सभी 10 टीमें दुनिया के बेहतरीन प्लेयर्स पर दांव लगा रही है. इस साल वर्ल्ड कप फाइनल में चर्चा का विषय रहे ट्रेविस हेड को सनराइजर्स हैदराबाद ने 6 करोड़ 80 लाख रुपए में खरीदा है. वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल मुकाबले में भारत के खिलाफ हेड ने शतकीय पारी खेली थी.

सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच ट्रेविस हेड को खरीदने की होड़ थी. लेकिन अंत में हैदराबाद मैनेजमेंट ने 6 करोड़ 80 लाख रुपए में ट्रेविस हेड को खरीद लिया. रिली रूसो , करुण नायर, मनीष पांडे और स्टीव स्मिथ जैसे खिलाड़ी ऑक्शन में अनसोल्ड रहे. ट्रेविस हेड ने वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में 137 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली. हेड की शतकीय पारी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 6 विकेट से हराकर छठी बार वर्ल्ड कप का खिताब भी जीता था.

पैट कमिंस बने IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी, SRH ने 20.50 करोड़ में खरीदा

ट्रेविस हेड 2016 और 2017 के आईपीएल में उतर चुके हैं. वे आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा रह चुके हैं. ऐसे में दोनों ही टीमें एक बार फिर ट्रेविस हेड पर बोली लगा सकती हैं. हेड ने आईपीएल के 10 मैच में 29 की औसत से 205 रन बनाए हैं. एक अर्धशतक जड़ा है. स्ट्राइक रेट 139 का रहा है. बतौर ऑफ स्पिनर 2 विकेट झटके हैं. वे ओवरऑल टी20 के 104 मैच में 133 के स्ट्राइक रेट से 2400 से अधिक रन बना चुके हैं.

हार्दिक पंड्या को कप्तान बनाए जाने पर सुनील गावस्कर ने कहा- टीम को फायदा हो या न हो लेकिन नुकसान…

पैट कमिंस बिके सबसे महंगे

ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस आईपीएल में 20 करोड़ रुपए से ज्यादा पाने वाले पहले क्रिकेटर बन गए हैं. सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल ऑक्शन 2024 में पैट कमिंस पर 20 करोड़ 50 लाख रुपए की बोली लगाकर उन्हें अपनी टीम में शामिल कर लिया है. इससे पहले कोई भी खिलाड़ी 20 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू सका है.

Tags: IPL 2024, IPL Auction, Travis Head

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here