[ad_1]

आईपीएल 2024 ऑक्शन
– फोटो : IPL
विस्तार
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 17वें संस्करण के लिए खिलाड़ियों की नीलामी आज जारी है। यह पहली बार है जब नीलामी भारत के बाहर हो रही है। टीमों की हिट लिस्ट में कई बड़े नाम थे, खासकर ऑस्ट्रेलिया के तीन शीर्ष खिलाड़ी – मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस और ट्रेविस हेड। स्टार्क और कमिंस ने तो इतिहास रचा और नीलामी इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए। दोनों पर 20-20 करोड़ रुपये से ज्यादा की बोली लगी। पहली बार किसी नीलामी में 20 करोड़ रुपये का आंकड़ पार हुआ है। इसके अलावा डेरिल मिचेल और भारत के हर्षल पटेल पर भी पैसों की बारिश हुई। मिचेल ने वनडे विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया था। हम आपको सभी टीमों के अपडेटेड स्क्वॉड दिखा रहे हैं।
[ad_2]
Source link