Home Breaking News LS Polls: पीएम मोदी ने लोगों से मांगा सरकार और सांसदों का रिपोर्ट कार्ड, पूछा- चुनाव में कौन से मुद्दे अहम

LS Polls: पीएम मोदी ने लोगों से मांगा सरकार और सांसदों का रिपोर्ट कार्ड, पूछा- चुनाव में कौन से मुद्दे अहम

0
LS Polls: पीएम मोदी ने लोगों से मांगा सरकार और सांसदों का रिपोर्ट कार्ड, पूछा- चुनाव में कौन से मुद्दे अहम

[ad_1]

PM Modi asked report card of his govt and BJP MPs from people ahead of LS Polls 2024

PM Modi (File Photo)
– फोटो : संवाद

विस्तार


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2024 के चुनावों को ध्यान में रखकर जनता के मन की बात सुन रहे हैं। नमो एप पर जनमन सर्वे के जरिये पीएम जनता से अपनी सरकार और सांसदों के कामकाज का रिपोर्ट कार्ड मांग रहे हैं। यह सर्वेक्षण इस लिहाज से अहम है क्योंकि पीएम ने कामकाज पर सीधे जनता से राय मांगी है।

2024 के लोकसभा चुनाव घोषित होने में अब कुछ ही महीने का समय बचा है। पीएम इस सर्वे के जरिये अपनी सरकार की तमाम योजनाओं, राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किए गए अपने काम और सांसदों की समीक्षा करना चाहते हैं, ताकि जनता के मन के मुताबिक चुनावी वादे और सांसदों को पेश किया जा सके। नमो एप पीएम के लिए तमाम मुद्दों पर जनता की रायशुमारी का बेहद कारगर जरिया साबित हुआ है। पहले भी पीएम ने इस एप के जरिये जनता से राय मांगी है।

13 सवाल पूछे

नमो एप पर जनमन सर्वे में कुल 13 सवाल पूछे गए हैं। पहला सवाल मोदी सरकार के समग्र प्रदर्शन को लेकर पूछा गया है। दूसरा भविष्य के प्रति आशावाद को लेकर है। तीसरा दुनिया में भारत के बढ़ते कद पर जनता की राय जानने के लिए है। चौथे सवाल में लोगों से पूछा गया है कि वे बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य सेवा, रोजगार, किसान समृद्धि, भ्रष्टाचार मुक्त शासन, राष्ट्रीय सुरक्षा अर्थव्यवस्था, महिला सशक्तीकरण, डिजिटल इंडिया, स्वच्छ भारत, कानून व्यवस्था और शहरी विकास के क्षेत्र में मोदी सरकार के कामकाज से कितने संतुष्ट हैं।






[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here