[ad_1]

Dr Hedgewar Smriti Temple
– फोटो : Social Media
विस्तार
शिवसेना (शिंदे गुट) के नेता दीपक केसरकर नागपुर के रेशिमबाग में आरएसएस संस्थापक डॉ. हेडगेवार स्मृति मंदिर पहुंचे। भाजपा के विधायक और अन्य मंत्री आज आरएसएस संस्थापक डॉ. केबी हेडगेवार और एमएस गोलवालकर की समाधी पर पहुंच रहे हैं।
आरएसएस नेता श्रीधर गडगे ने नागपुर में कहा, ‘हर साल महाराष्ट्र विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान भाजपा विधायक यहां डॉ. हेडगेवार की समाधी पर आते हैं।’
मीडिया से नई शिक्षा प्रणाली पर बात करते हुए शिवसेना (शिंदे गुट) के नेता दीपक केसरकर ने कहा कि नई शिक्षा नीति के अनुसार हम प्री प्राइमरी के संबंध में निर्णय लेंगे। उन्होंने कहा, ‘डॉक्टरों और विशेषज्ञों की कमेटी बना ली गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि जब बच्चे सुबह जल्दी उठते हैं तो उनके दिमाग के विकास में कुछ दिक्कत आती है। इसकी पुष्टि होने के बाद स्कूल का समय निर्धारित किया जाएगा।’
[ad_2]
Source link