Home Breaking News Suicide in IIT Kanpur: आईआईटी कैंपस में युवती ने की आत्महत्या, प्रोजेक्ट एग्जीक्यूटिव ऑफिसर के पद पर थी तैनात

Suicide in IIT Kanpur: आईआईटी कैंपस में युवती ने की आत्महत्या, प्रोजेक्ट एग्जीक्यूटिव ऑफिसर के पद पर थी तैनात

0
Suicide in IIT Kanpur: आईआईटी कैंपस में युवती ने की आत्महत्या, प्रोजेक्ट एग्जीक्यूटिव ऑफिसर के पद पर थी तैनात

[ad_1]

girl working as a project executive officer in IIT Kanpur committed suicide

आईआईटी कानपुर
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


उड़ीसा से कानपुर आकर आईआईटी कानपुर में प्रोजेक्ट एग्जीक्यूटिव ऑफिसर के पद पर काम करने वाली युवती ने कैंपस के अपने आवास में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम बुलाकर छानबीन की अैर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। साथ ही शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

आईआईटी कानपुर में बीएसबीई डिपार्टमेंट में प्रोजेक्ट एग्जीक्यूटिव ऑफिसर के पद पर तैनात पल्लवी चिल्का (34) उड़ीसा के कटक सीडीए सेक्टर की रहने वाली है। तीन दिन पहले ही वह आईआईटी कैंपस में स्थित आरए टॉवर के दूसरे तल पर स्थित आवास में रहने के लिए शिफ्ट हुई थी। मंगलवार को सफाई कर्मी ने कमरा साफ करने के लिए उनके कमरे का दरवाजा खटखटाया लेकिन वह नहीं खुला। काफी देर तक दरवाजा न खुलने पर कर्मी ने जब दरवाजे के ऊपर के शीशे से झांककर देखा तो उनका शव छत पर लगे पंखे से रस्सी के सहारे लटका हुआ था। 

घटना की सूचना छात्रावास अधीक्षक अतीकुर रहमान ने आईआईटी प्रशासन और पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी रही। पुलिस का कहना है कि छानबीन में डिप्रेशन के कारण आत्महत्या की बात सामने आ रही है। कहा कि बुधवार दोपहर बाद जब परिजन पहुंचेंगे, उसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। बता दें, पल्लवी को एक अगस्त 2023 को आईआईटी कानपुर के प्रोजेक्ट एग्जीक्यूटिव ऑफिसर के पद पर तैनाती मिली थी। कल्याणपुर थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया की पल्लवी ने तीन दिन पहले ही आईआईटी कैंपस में बने आरए टावर में रहने आई थी। इसके पहले पल्लवी कैंपस के बाहर किराए के मकान में रहती थी।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here