Home Breaking News तृप्ति डिमरी की लव लाइफ से कर्णेश की छुट्टी, स्टारडम मिलते ही बढ़ाने लगीं बिजनेसमैन से रिश्ता

तृप्ति डिमरी की लव लाइफ से कर्णेश की छुट्टी, स्टारडम मिलते ही बढ़ाने लगीं बिजनेसमैन से रिश्ता

0
तृप्ति डिमरी की लव लाइफ से कर्णेश की छुट्टी, स्टारडम मिलते ही बढ़ाने लगीं बिजनेसमैन से रिश्ता

[ad_1]

फिल्म ‘एनिमल’ में अभिनेता रणबीर कपूर और बॉबी देओल के दमदार अभिनय की खूब तारीफ हो ही रही हैं वहीं फिल्म फिल्म में अभिनेत्री तृप्ति डिमरी ने भी अपने बिंदास अभिनय और रहस्यमयी किरदार से लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। इस फिल्म में रणबीर कपूर के साथ उनकी ऑन स्क्रीन केमेस्ट्री की खूब चर्चा हो रही हैं। इस फिल्म की सफलता के बाद तृप्ति डिमरी के करियर में काफी बदलाव आया है और उन्हें बड़े-बड़े प्रोजेक्ट भी ऑफर हो रहे हैं। इसी बीच खबर आ रही है कि तृप्ति डिमरी ने  अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के भाई कर्णेश शर्मा से ब्रेकअप करके गोवा के एक बिजनेसमैन के साथ नजदीकियां बढ़ानी शुरू कर दी है। 




फिल्म ‘एनिमल’ की सफलता से अभिनेत्री  तृप्ति डिमरी के कैरियर में बड़ा बदलाव आया है। फिल्म में रणबीर कपूर के साथ उनकी ऑन स्क्रीन केमेस्ट्री की जहां खूब चर्चा हो रही है, वहीं उन्हें नेशनल क्रश का टैग भी मिल चुका है। तृप्ति डिमरी कहती हैं, ‘इस फिल्म की सफलता के बाद से मेरे फोन की घंटी लगातार बज रही है, लोगों का मुझे बहुत प्यार मिल रहा है। जो हमेशा एक अच्छा अहसास होता है।’ चर्चाएं हैं कि फिल्म ‘एनिमल’ की सफलता को एन्जॉय कर रही  तृप्ति डिमरी ने अब अपने बॉयफ्रेंड कर्णेश शर्मा से दूरियां बनानी शुरू कर दी है। कहा ये भी जा रहा है कि तृप्ति डिमरी का दिल इन दिनों गोवा के एक बिजनेसमैन मैन पर आया हुआ है।

Animal: एनिमल के ‘जूता चाटने’ वाले सीन पर निर्देशक की सफाई, बोले- लोग इसके पीछे की कहानी नहीं समझ पाए 


अभिनेत्री तृप्ति डिमरी ने अनुष्का शर्मा के भाई और फिल्म निर्माता कर्णेश शर्मा की फिल्म ‘बुलबुल’ में काम किया था। इस फिल्म का निर्माण कर्णेश शर्मा  ने अपनी बहन अनुष्का शर्मा के साथ मिलकर किया था। बताया जाता है कि इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान तृप्ति डिमरी और कर्णेश शर्मा  एक दूसरे के करीब आए।  तृप्ति डिमरी ने खुद ही अनुष्का शर्मा के भाई कर्णेश शर्मा  के साथ अपने रिलेशनशिप की सार्वजनिक रूप से घोषणा की थी कि वह कर्णेश शर्मा को डेट कर रही हैं। चर्चा यहां तक थी कि दोनों जल्दी शादी कर सकते हैं। लेकिन, फिर अनुष्का के इस फिल्म प्रोडक्शन हाउस से अलग होते ही सारा मामला ठंडा होने लगा।

Dunki Vs Salaar Advance Booking: एडवांस बुकिंग में सालार ने दी डंकी को पटखनी! ओपनिंग डे पर कौन बनेगा सिकंदर?


अब फिल्म ‘एनिमल’ की सफलता के बाद अभिनेत्री तृप्ति डिमरी ने मामले को फिर से गर्माया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक वह गोवा के एक बिजनेसमैन सैम मर्चेंट को डेट कर रही हैं। सैम मर्चेंट का गोवा में एक रेस्टोरेंट हैं। ‘एनिमल’ की सफलता के बाद तृप्ति डिमरी को साउथ में एक बड़ी फिल्म में रवि तेजा के साथ काम करने का मौका मिला है। वहीं चर्चा यह भी है कि ‘एनिमल’ के निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा साउथ सिनेमा के सुपरस्टर प्रभास के साथ तृप्ति डिमरी को लेकर एक फिल्म की प्लानिंग कर रहे हैं। 


[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here