Home Breaking News बिग बॉस तेलुगु 7 के विजेता पल्लवी प्रशांत को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

बिग बॉस तेलुगु 7 के विजेता पल्लवी प्रशांत को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

0
बिग बॉस तेलुगु 7 के विजेता पल्लवी प्रशांत को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

[ad_1]

Big Boss Telugu 7 winner Pallavi Prashanth arrested by Police Know details here

बिग बॉस तेलुगु 7
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


बिग बॉस तेलुगु 7 की विजेता पल्लवी प्रशांत को पुलिस ने गैरकानूनी सभा और वाहनों को नुकसान पहुंचाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। उन पर धारा 147, 148, 290, 353, 427 आर/डब्ल्यू 149 आईपीसी और धारा 3 पीडीपीपी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था।

यह भी पढ़ें- Main Atal Hoon: ट्रेलर लॉन्च पर विनोद भानुशाली ने की खुलकर बात, बोले- फिल्म के पीछे कोई राजनीतिक एजेंडा नहीं

फिनाले के बाच फैली थी अराजकता

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विजेता घोषित होने के बाद उनके समर्थकों ने कथित तौर पर अमरदीप चौधरी और अश्विनी श्री जैसे अन्य प्रतियोगियों की कारों को बेतरतीब ढंग से नुकसान पहुंचाना शुरू कर दिया था। जिसके बाद तनाव और बढ़ गया। परिणामस्वरूप अमरदीप और प्रशांत के समर्थकों के बीच झड़पें हुईं। अराजकता के दौरान प्रशंसकों ने कुछ आरटीसी बसों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।

यह भी पढ़ें-  Sunshine Pictures: ‘द केरल स्टोरी’ के निर्माताओं का बड़ा एलान, अगले साल इन चार फिल्मों से मचाएंगे धमाल

प्रशंसकों के बीच हुई हाथापाई

इन घटनाओं के बाद उन पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिग बॉस 7 का फिनाले रविवार (17 दिसंबर) को अन्नपूर्णा स्टूडियो में हुआ था, जिसमें अमर और प्रशांत, दोनों के समर्थन में प्रशंसकों की बड़ी भीड़ उमड़ी थी। जब पल्लवी प्रशांत को विजेता घोषित किया गया, तो जश्न मनाने के दौरान अव्यवस्था फैल गई, जिसके बाद प्रतिद्वंद्वी प्रशंसकों के बीच टकराव शुरू हो गया। देखते ही देखते विवाद शारीरिक हमलों तक बढ़ गया और दोनों के प्रशंसक एक-दूसरे के साथ धक्कामुक्की करने लगे।

यह भी पढ़ें- Dunki: आज रात नहीं सोएंगे शाहरुख खान, आस्क एसआरके सेशन में वजह का खुलासा कर जीते दिल

 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here