Home Sports मेरठ के इस युवा बैटर पर जमकर हुई धनवर्षा, CSK ने 8.40 करोड़ में खरीदा

मेरठ के इस युवा बैटर पर जमकर हुई धनवर्षा, CSK ने 8.40 करोड़ में खरीदा

0
मेरठ के इस युवा बैटर पर जमकर हुई धनवर्षा, CSK ने 8.40 करोड़ में खरीदा

[ad_1]

हाइलाइट्स

क्रिकेटर समीर रिज़वी को चेन्नई सुपर किंग ने 8 करोड़ 40 लाख में खरीद लिया
समीर का सपना इस कामयाबी के बाद इंडियन क्रिकेट टीम के लिए खेलने का है

मेरठ. मेरठ के रहने वाले क्रिकेटर समीर रिज़वी को चेन्नई सुपर किंग ने 8 करोड़ 40 लाख में खरीद लिया. इस खबर के मिलने पर समीर रिजवी के घर लोगों का तांता लग गया. परिजनों और रिश्तेदारों ने ढोल बजाकर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई. समीर का सपना इस कामयाबी के बाद इंडियन क्रिकेट टीम के लिए खेलने का है.

बता दें कि इंडियन प्रीमियर लीग के लिए मंगलवार को  खिलाड़ियों की नीलामी हुई. जिसमें मेरठ के रहने वाले समीर रिज़वी अनकैप्ड 20 लाख बेस प्राइज खिलाड़ी को चेन्नई सुपर किंग्स ने 8.40 करोड़ की भारी-भरकम रकम खर्च करके खरीदा. समीर रिजवी पिछले कई टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करते आ रहे हैं. यही वजह है कि चेन्नई सुपर किंग्स ने उनको अपनी टीम में शामिल किया है. आईपीएल नीलामी में उन्हें अब एमएस धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलने का मौका मिलेगा.

समीर रिज़वी मेरठ के रहने वाले हैं. उन्होंने ने मेरठ के गांधी बाग क्रिकेट अकेडमी से कोच तनखीब अख्तर जो कि समीर के मामा भी है से क्रिकेट का प्रक्षिक्षण लिया है. समीर रिज़वी धुआंधार बल्लेबाजी करने के लिए जाने जाते हैं. हालाकि समीर एक ऑलराउंडर क्रिकेटर हैं. वह दाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं और ऑफ स्पिन करते हैं. साथ ही फील्डिंग भी काफी अच्छी करते है. समीर रिज़वी ने अंडर 23 राज्य ए ट्रॉफी चैंपियनशिप में यूपी की कप्तानी की थी. यूपी ने उनकी कप्तानी में ट्रॉफी जीती थी.

Tags: Meerut news, UP latest news

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here