[ad_1]
India-South Africa 2nd ODI Highlights: ओपनर टोनी डी जोरजी (Tony De Zorzi) की नाबाद 119 रन की बेहतरीन पारी की बदौलत साउथ अफ्रीका ने दूसरे वनडे (IND vs SA 2nd ODI) में मंगलवार को भारत को 45 गेंद शेष रहते 8 विकेट से हरा दिया. इसी के साथ साउथ अफ्रीका ने 3 मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबरी हासिल कर ली. मैन ऑफ द मैच जोरजी ने 122 गेंद की नाबाद पारी में 9 चौके और 6 छक्के लगाए. वह सेंट जॉर्ज पार्क स्टेडियम में चेज करते हुए जैक कैलिस (2008 में नाबाद 121) के बाद सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले दूसरे साउथ अफ्रीकी प्लेयर बने.
टोनी ने मचाया धमाल, छक्के से दिलाई जीत
भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर 211 रन पर आउट हो गई. दक्षिण अफ्रीका ने 42.3 ओवर में 2 विकेट गंवा कर लक्ष्य हासिल कर लिया. अपने करियर का चौथा ही वनडे इंटरनेशनल मैच खेल रहे टोनी जोरजी ने शानदार शतक जड़ा. उन्होंने पहले विकेट के लिए रीजा हेंड्रिक्स (52) के साथ 167 गेंद में 130 रनों की साझेदारी कर जीत की नींव रखी. फिर टोनी ने दूसरे विकेट के लिए रासी वैन डेर डुसेन (36) के साथ 83 गेंद में 76 रन की पार्टनरशिप की. टोनी ने छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई. रीजा हेंड्रिक्स ने पारी की शुरुआत में मिले जीवनदान का फायदा उठाते हुए 81 गेंद की पारी में 7 चौके लगाए. डुसेन ने 51 गेंद की पारी में 5 चौके जड़े. भारत ने पहला मैच आठ विकेट से जीता था जबकि सीरीज का निर्णायक मुकाबला गुरुवार को खेला जाएगा.
साई सुदर्शन और राहुल के अर्धशतक
इससे पहले भारतीय युवा ओपनर बी साई सुदर्शन और कप्तान लोकेश राहुल ने अर्धशतक जड़े लेकिन साउथ अफ्रीका ने 46.2 ओवर में मेहमान टीम को 211 रन पर आउट कर दिया. सुदर्शन ने 83 गेंदों में 7 चौकों और एक छक्के की मदद से 62 रन जोड़े. राहुल ने 64 गेंदों में 7 चौकों की मदद से 56 रन बनाए. दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 68 रन की साझेदारी की. साउथ अफ्रीका के लिए नान्द्रे बर्गर ने 3 जबकि ब्यूरेन हेंड्रिक्स और केशव महाराज ने 2-2 विकेट चटकाए.
भारत ने 8 गेंदबाजों को आजमाया
लक्ष्य का पीछा करते हुए रीजा हेंड्रिक्स और जोरजी ने पारी की शुरुआत में भारतीय पेसर्स के खिलाफ सतर्क शुरुआत की. रीजा को जीवनदान भी मिला जब स्लिप में ऋतुराज गायकवाड़ ने उनका आसान कैच टपका दिया. बाएं हाथ के बल्लेबाज जोरजी ने मुकेश कुमार और फिर अर्शदीप के खिलाफ चौके लगाकर दबाव को दूर रखा. जोरजी ने 15वें ओवर में गेंदबाजी के लिए आए कुलदीप यादव के खिलाफ चौका और फिर उनके अगले ओवर में छक्का जड़ कर इस गेंदबाज को अपना लाइन लेंथ पकड़ने का मौका नहीं दिया. उन्होंने 18वें ओवर में अक्षर पटेल के खिलाफ चौका लगाकर 55 गेंद में अर्धशतक पूरा किया. दिलचस्प है कि भारत ने 8 गेंदबाजों को आजमाया जिनमें डेब्यूटेंट रिंकू सिंह और साई सुदर्शन भी शामिल रहे. संजू सैमसन (12) एक बार फिर मौके को भुनाने में नाकाम रहे.
[ad_2]
Source link