Home Sports National Sports Awards : मोहम्मद शमी और पैरा-आर्चर शीतल देवी बनेंगे अर्जुन, सात्विक-चिराग की जोड़ी को खेल रत्न

National Sports Awards : मोहम्मद शमी और पैरा-आर्चर शीतल देवी बनेंगे अर्जुन, सात्विक-चिराग की जोड़ी को खेल रत्न

0
National Sports Awards : मोहम्मद शमी और पैरा-आर्चर शीतल देवी बनेंगे अर्जुन, सात्विक-चिराग की जोड़ी को खेल रत्न

[ad_1]

Khel Ratna Award-2023 : वर्ल्ड कप में धमाल मचाने वाले भारतीय पेसर मोहम्मद शमी (Mohammad Shami) के अलावा पैरा तीरंदाज शीतल देवी (Sheetal Devi) समेत 26 खिलाड़ियों को इस साल के अर्जुन पुरस्कार के लिए चुना गया है. वहीं, सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की स्टार बैडमिंटन पुरुष डबल्स जोड़ी को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार (Major Dhyanchand Khel Ratna) के लिए चुना गया. इनके साथ ही ललित कुमार समेत 5 अलग-अलग खेलों के कोच को द्रोणाचार्य अवॉर्ड दिया जाएगा. 

अकेले क्रिकेटर हैं शमी

यूपी के अमरोहा से ताल्लुक रखने वाले मोहम्मद शमी 2023 में अर्जुन अवॉर्ड के लिए चुने गए 23 खिलाड़ियों में से एकमात्र क्रिकेटर हैं. बता दें कि अर्जुन अवॉर्ड खेल जगत में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए दिया जाने वाला दूसरा सर्वोच्च सम्मान है. शमी ने इस साल खेले गए वनडे विश्व कप (ODI World cup-2023) में दमदार प्रदर्शन किया और सबसे ज्यादा विकेट हासिल किए. उनके नाम महज 7 मैचों में 24 विकेट रहे और वह इस आईसीसी टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज भी बन गए.

जनवरी में दिए जाएंगे अवॉर्ड

खेल पुरस्कार जनवरी में दिए जाएंगे, जब राष्ट्रपति इन खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे. इसके लिए 9 जनवरी 2024 को राष्ट्रपति भवन में एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. खेल मंत्रालय के मुताबिक, देश के 26 खिलाड़ी अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किए जाएंगे. सम्मानित होने वाले खिलाड़ियों का चयन साल के उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाता है. मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार किसी खिलाड़ी द्वारा पिछले 4 साल में खेल जगत में शानदार और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया जाता है. खेल मंत्रालय के मुताबिक, आवेदन ऑनलाइन आमंत्रित किए गए थे और खिलाड़ियों/कोच/संस्थाओं को एक ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से स्वयं आवेदन करने की अनुमति दी गई थी. इस वर्ष इन पुरस्कारों के लिए बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त हुए, जिन पर सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति ए.एम. खानविलकर की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने विचार किया. इस समिति में सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश, प्रतिष्ठित खिलाड़ी, खेल पत्रकार और खेल प्रशासकों का अनुभव रखने वाले व्यक्ति भी शामिल होते हैं.

मेजर ध्यानचंद खेल रत्न के लिए चुने गए खिलाड़ी

खिलाड़ी का नाम खेल
सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी बैडमिंटन
चिराग चंद्रशेखर शेट्टी बैडमिंटन

अर्जुन अवॉर्ड के लिए चुने गए खिलाड़ी

खिलाड़ी का नाम खेल
ओजस प्रवीण देवताले तीरंदाजी
अदिति गोपीचंद स्वामी तीरंदाजी
श्रीशंकर एम एथलेटिक्स
पारुल चौधरी एथलेटिक्स
मोहम्मद हुसामुद्दीन बॉक्सिंग
आर वैशाली शतरंज
मोहम्मद शमी क्रिकेट
अनुष अग्रवाल घुड़सवारी
दिव्यकृति सिंह घुड़सवारी ड्रेसेज
दीक्षा डागर गोल्फ
कृष्ण बहादुर पाठक हॉकी
सुशीला चानू हॉकी
पवन कुमार कबड्डी
रितु नेगी कबड्डी
नसरीन खो-खो
पिंकी लॉन-बॉल्स
ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर शूटिंग
ईशा सिंह शूटिंग
हरिंदर पाल सिंह संधू स्क्वाश
अयहिका मुखर्जी टेबल टेनिस
सुनील कुमार कुश्ती
अंतिम कुश्ती
नाओरेम रोशिबिना देवी वुशु
शीतल देवी पैरा तीरंदाजी
इलूरी अजय कुमार रेड्डी ब्लाइंड क्रिकेट
प्राची यादव पैरा कैनोइंग 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here