Home Sports NZ vs BAN: सरकार का शतक बेकार, कीवियों ने लगातार दूसरे वनडे में रौंदा, सीरीज पर जमाया कब्जा

NZ vs BAN: सरकार का शतक बेकार, कीवियों ने लगातार दूसरे वनडे में रौंदा, सीरीज पर जमाया कब्जा

0
NZ vs BAN: सरकार का शतक बेकार, कीवियों ने लगातार दूसरे वनडे में रौंदा, सीरीज पर जमाया कब्जा

[ad_1]

नई दिल्ली. बांग्लादेश की टीम फिलहाल न्यूजीलैंड दौरे पर है. मेजबान न्यूजीलैंड ने पहले वनडे में बांग्लादेश पर 44 रन से जीत दर्ज की थी. दोनों टीमों के बीच खेले गए दूसरे वनडे में भी बांग्लादेश को हार का सामना करना पड़ा. न्यूजीलैंड ने 7 विकेट से दूसरा मैच जीता. दूसरे वनडे में बांग्लादेश के ओपनर बल्लेबाज सौम्य सरकार (Soumya Sarkar) के बल्ले से शानदार शतक देखने को मिला. लेकिन उनका शतक बांग्लादेश के लिए काम नहीं आ सका.

सरकार के शतक के दम पर बांग्लादेश की टीम न्यूजीलैंड के सामने 291 रनों का स्कोर बनाने में कामयाब रही थी. लेकिन वे इस स्कोर को डिफेंड नहीं कर सके. न्यूजीलैंड ने 46.2 ओवरों में ही ये स्कोर चेज कर लिया. न्यूजीलैंड के लगभग हर खिलाड़ियों ने कमाल का प्रदर्शन किया. ओपनर विल यंग और रचिन रवींद्र ने क्रमश: 89 और 45 रनों की पारी खेली. इसके अलावा हेनरी निकोलस 95 रन बनाकर आउट हुए. टॉम लैथम 34 और टॉम ब्लंडेल 24 रन बनाकर नाबाद रहे.

IPL ऑक्शन में नए खिलाड़ियों का जलवा, 25 से ज्यादा अनकैप्ड प्लेयर बिके, कई करोड़पति भी बने

शानदार बल्लेबाजी के चलते न्यूजीलैंड ने यह मैच आसानी से जीत लिया. इसी के साथ उन्होंने सीरीज पर भी कब्जा जमा लिया है. वे 3 मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 से आगे चल रहे हैं. अगर तीसरा वनडे भी कीवी टीम जीत जाती है तो बांग्लादेश की टीम क्वलीन स्वीप हो जाएगी. तीसरा वनडे 23 दिसंबर को खेला जाएगा.

सौम्य सरकार का शतक बेकार
दूसरे वनडे में सौम्य सरकार बांग्लादेश की ओर से ओपनिंग करने उतरे थे. सरकार ने 151 गेंदों का सामना करते हुए कुल 169 रनों की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 22 चौके और 2 छक्के लगाए. यह उनके वनडे करियर का तीसरा शतक था.

Tags: New Zealand vs Bangladesh, Soumya Sarkar

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here