[ad_1]
नई दिल्ली. भारत और साउथ अफ्रीका की क्रिकेट टीमें 3 मैचों की वनडे सीरीज में आमने सामने हैं. टीम इंडिया ने पहला वनडे जीतकर सीरीज की शानदार शुरुआत की थी लेकिन दूसरे वनडे में मेजबान टीम ने पलटवार करते हुए भारत को 8 विकेट से मात दी. फिलहाल वनडे सीरीज 1-1 की बराबरी पर है. केएल राहुल की कप्तानी वाली भारतीय टीम इस मुकाबले को जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी. टीम इंडिया के लिए सीरीज फतह करना आसान नहीं है. प्रोटियाज टीम ने भारत के खिलाफ अपने घर में अभी तक सिर्फ एक वनडे सीरीज गंवाई है. पार्ल के बोलैंड पार्क में खेले जाने वाले निर्णायक वनडे में दोनों टीमें पूरी तैयारी के साथ उतर रही हैं.
भारत और साउथ अफ्रीका (IND vs SA) की टीमें इससे पहले 3 मैचों की टी20 सीरीज में टकराई थीं. भारतीय टीम वनडे सीरीज के बाद मेजबानों से 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी. टेस्ट सीरीज का आयोजन 26 दिसंबर से होगा. तीसरे वनडे के लिए भारतीय प्लेइंग इलेवन में बदलाव संभव है. तिलक वर्मा को प्लेइंग इलेवन से बाहर किया जा सकता है. उनकी जगह रजत पाटीदार को मौका मिल सकता है. रजत अभी इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू का इंतजार कर रहे हैं.
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सीरीज का तीसरा वनडे कब खेला जाएगा?
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सीरीज का तीसरा वनडे गुरुवार ( 21 दिसंबर) को खेला जाएगा.
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सीरीज का तीसरा वनडे कहां खेला जाएगा?
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सीरीज का तीसरा वनडे पार्ल स्थित बोलैंड पार्क में खेला जाएगा.
भारत और साउथ अफ्रीका तीसरा वनडे कितने बजे से खेला जाएगा?
भारत बनाम साउथ अफ्रीका तीसरा वनडे मैच भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे से खेला जाएगा.
भारत बनाम साउथ अफ्रीका तीसरे वनडे में कितने बजे टॉस होगा?
भारत बनाम साउथ अफ्रीका तीसरे वनडे में टॉस शाम 4:00 बजे होगा.
भारत और साउथ अफ्रीका तीसरे वनडे की टेलीविजन पर लाइव टेलीकास्ट कहां देखें?
भारत और साउथ अफ्रीका तीसरे वनडे की लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर देख सकते हैं.
भारत और साउथ अफ्रीका तीसरे वनडे की मोबाइल पर मुफ्त में लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?
भारत और साउथ अफ्रीका तीसरे वनडे की मोबाइल पर मुफ्त में लाइव स्ट्रीमिंग आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार (Disney+Hotstar) एप पर देख सकते हैं.
.
[ad_2]
Source link