Home Sports भारत का स्टार बैटर चोटिल, BCCI ने दिया अपडेट, क्या टेस्ट में मिलेगा मौका?

भारत का स्टार बैटर चोटिल, BCCI ने दिया अपडेट, क्या टेस्ट में मिलेगा मौका?

0
भारत का स्टार बैटर चोटिल, BCCI ने दिया अपडेट, क्या टेस्ट में मिलेगा मौका?

[ad_1]

हाइलाइट्स

ऋतुराज गायकवाड़ शुरुआती दो वनडे में फ्लॉप साबित हुए.
भारत-साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज का आगाज 26 दिसंबर से होगा.

नई दिल्ली. साउथ अफ्रीका के खिलाफ (IND vs SA) टीम इंडिया आखिरी वनडे खेल रही है. वनडे सीरीज में दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर हैं. इस सीरीज के बाद भारतीय टीम को मेजबानों को टेस्ट सीरीज में भी टक्कर देगी. लेकिन उससे पहले भारतीय टीम को पहले ही दो झटके लग चुके हैं. ईशान किशन ने लंबे प्रारूप की सीरीज से नाम वापस ले लिया है. इसके अलावा स्टार गेंदबाज दीपक चाहर भी सीरीज से बाहर रहेंगे. अब एक बार फिर भारतीय टीम के लिए अशुभ संकेत देखने को मिले.  स्टार बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) दूसरे वनडे में चोटिल हुए थे, जिन्हें लेकर BCCI ने बड़ा अपडेट दिया है.

ऋतुराज गायकवाड़ दूसरे वनडे में उंगली की चोट का शिकार हो गए थे. इस चोट से वे तीसरे वनडे तक पूरी तरह से उबर नहीं पाए हैं. वह अभी मेडिकल टीम की निगरानी में हैं और तीसरे वनडे की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं हैं. गायकवाड़ के स्थान पर युवा बैटर रजत पाटीदार को गोल्डन चांस मिला है. तीसरे वनडे में साई सुदर्शन और रजत पाटीदार ओपनिंग करने उतर चुके हैं. मैच से पहले गायकवाड़ की चोट को लेकर बीसीसीआई ने अपडेट दे दिया था.

bcci, bcci update

दोनों वनडे में रहे फ्लॉप

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में ऋतुराज धांसू फॉर्म में नजर आए थे. लेकिन साउथ अफ्रीका दौरे पर उनका बल्लाा अभी तक नहीं बोला है. गायकवाड़ शुरुआती दो वनडे में भी फ्लॉप साबित हुए. दोनों मुकाबलों में गायकवाड़ दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके थे. अब देखना होगा कि टेस्ट सीरीज में उनकी वापसी हो पाती है या नहीं.

IND vs SA: भारत को मिला एक और सितारा, केएल ने कराया डेब्यू, विराट की टीम को जिता चुका है कई मैच

साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे ODI में प्लेइंग-XI

रजत पाटीदार, साई सुदर्शन, तिलक वर्मा, केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), संजू सैमसन, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, अवेश खान, मुकेश कुमार.

Tags: Ind vs sa, Ruturaj gaikwad, Team india

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here