[ad_1]
नई दिल्ली. दुबई में हाल ही में आयोजित अंडर-19 एशिया कप ( U19 Asia Cup), भारत और पाकिस्तान दोनों ही टीमों के लिए बड़े झटके से कम नहीं रहा. एशियाई क्रिकेट का पावरहाउस माने जाने वाले इन दोनों मुल्कों की टीमें टूर्नामेंट के फाइनल में स्थान नहीं बना सकीं और इसके पहले ही मुकाबले से बाहर हो गईं. दो लोप्रोफाइल टीमों बांग्लादेश और यूएई (संयुक्त अरब अमीरात) की टीमों के बीच फाइनल खेला गया जिसमें बांग्लादेशी टीम चैंपियन बनीं.
पाकिस्तान टीम के हेड कोच और पूर्व दिग्गज बल्लेबाज मोहम्मद यूसफ (Mohammad Yousuf)ने हालांकि सेमीफाइनल में पाकिस्तान की हार को लेकर अफसोस जताया लेकिन यह कहने से नहीं चूके कि मौजूदा टीम के कुछ प्लेयर के सुनहरे भविष्य को लेकर आशान्वित हैं.पाकिस्तान क्रिकेट के साथ बातचीत में उन्होंने टीम के छह प्लेयर्स-अज़ान अवेस, साद बेग, मोहम्मद जीशान, उबेद शाह, शामयल हसन और रियाजउल्लाह को पाकिस्तान का भविष्य का खिलाड़ी बताया हैं.इन प्लेयर्स पर अगले वर्ष के प्रारंभ में दक्षिण अफ्रीका में होने वाले अंडर-19 वर्ल्डकप में भी खास नजर होगी.
‘रोहित की टी20 में पोजीशन अनिश्चित’, दिग्गज ने उठाया हिटमैन की फॉर्म पर सवाल
नजर डालते हैं इन प्लेयर्स के प्रदर्शन पर
अज़ान अवेस: 19 साल के बाएं हाथ के इस बैटर ने टूर्नामेंट के चार मैचों में 111 के औसत से 222 रन बनाए थे. भारत के खिलाफ मैच में टीम को जीत: दिलाने में अहम योगदान दिया.
साद बेग : टूर्नामेंट में पाकिस्तान के दूसरे नंबर के सफल बैटर रहे थे.चार मैचों में 58.67 के औसत से 176 रन बनाए थे.
मोहम्मद जीशान: अंडर 19 एशिया कप में मोहम्मद जीशान ने अपनी असामान्य लंबाई और तेज गेंदबाजी प्रदर्शन से सबका ध्यान आकर्षित किया. छह फुट आठ इंच के जीशान अपनी गेंदों को काफी उछाल देने में सफल रहते हैं.चार मैचों में 10.82 के औसत से 11 विकेट हासिल किए थे.
जब अकेले गांगुली पड़े पाकिस्तान पर भारी,खूब चली थी दादा की ‘दादागीरी’
उबेद शाह: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज नसीम शाह के छोटे भाई हैं.अंडर 19 एशिया कप के चार मैचों में 10 विकेट लिए थे. हालांकि नियंत्रण के साथ गेंदबाजी के मामले में अभी सुधार की गुंजाइश है.
रियाजउल्लाह: टूर्नामेंट के चार मैचों की दो पारियों में 38.50 के औसत से 77 रन बनाए.अच्छे स्ट्राइक रेट के साथ स्कोर को बढ़ाने की क्षमता रखते हैं, इसी कारण यूसुफ के पसंदीदा प्लेयर्स में से हैं.
शामयल हुसैन: पाकिस्तान की ओर से अंडर 19 एशिया कप में सबसे अधिक पांच छक्के लगाए. चार मैचों की चार पारियेां में 83 रन बनाए जिसमें 74 सर्वोच्च स्कोर रहा.
.
Tags: Cricket
FIRST PUBLISHED : December 21, 2023, 17:27 IST
[ad_2]
Source link