[ad_1]
हाइलाइट्स
रिंकू सिंह को धांसू प्रदर्शन का नहीं मिला फायदा, जूनियर बन गया करोड़पति
आईपीएल 2024 के लिए केकेआर ने रिंकू सिंह को सस्ते में रिटेन किया.
नई दिल्ली. रिंकू सिंह (Rinku Singh), जिनकी आईपीएल में सैलेरी सभी को हैरान कर रही है. यह वही नाम है जिसने आखिरी ओवर में लगातार पांच छक्के ठोककर आईपीएल की चैंपियन टीम गुजरात टाइटंस को धूल चटा दी थी. रातों-रात फेमस हुए रिंकू ने जब टीम इंडिया में एंट्री मारी तो सभी को अपनी बैटिंग से दीवाना बना लिया. इस प्रदर्शन के बाद सभी की नजरें आईपीएल 2024 के लिए रिंकू की सैलेरी पर थी, क्योंकि रिंकू करोड़ो के खिलाड़ी बन चुके थे. लेकिन रिंकू सिंह को केकेआर ने सैलेरी से उनके जूनियर से भी नीचे रख दिया है.
कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम ने रिंकू सिंह को महज 55 लाख रुपये देकर रिटेन किया. दूसरी तरफ जब टूर्नामेंट के लिए मिनी ऑक्शन की तारीख आई तो उन खिलाड़ियों पर भी करोड़ों रुपये की बारिश हो गई जो कभी आईपीएल नहीं खेले. इस लिस्ट में रिंकू सिंह के जूनियर समीर रिजवी का भी नाम शामिल है. इस खिलाड़ी की एंट्री धोनी की टीम में हुई है. सीएसके ने समीर को 8.4 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया है, जो रिंकू सिंह से कई गुना अधिक है.
समीर को रिंकू ने पहनाई थी डेब्यू कैप
समीर रिजवी और रिंकू सिंह घरेलू क्रिकेट में एक ही टीम की तरफ से खेलते हैं. रिंकू की तरह समीर भी विस्फोटक बैटर हैं. इसके अलावा लेग स्पिन गेंदबाजी भी करते हैं. उन्होंने यूपी की टी20 लीग में धुआंधार बल्लेबाजी से सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा था. रिंकू सिंह ने ही इस खिलाड़ी को डेब्यू कैप पहनाई थी. समीर ने गुजरात लायंस के खिलाफ महज 49 गेंद में विस्फोटक सेंचुरी ठोक दी थी.
रिंकू सिंह ने हाल ही में साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपना डेब्यू किया. डेब्यू मुकाबले में रिंकू सिंह बल्ले से कारगर साबित नहीं हुए. लेकिन अपनी गेंदबाजी से इस खिलाड़ी ने सभी को हैरान कर दिया. उन्होंने अपने करियर के पहले ही ओवर की तीसरी गेंद पर विकेट ले लिया था.
.
Tags: Ind vs sa, IPL 2024, Rinku Singh
FIRST PUBLISHED : December 21, 2023, 21:08 IST
[ad_2]
Source link